फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case Filed Against Advocates For Protesting Outside The Civil Court in Agra

Agra News: दीवानी के अधिवक्ताओं के खिलाफ मुकदमे को लेकर आक्रोश, एमजी रोड पर किया था प्रदर्शन

Fri, 02 Sep 2022 12:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 02 Sep 2022 12:03 AM IST
सार

पुलिस की ओर से दीवानी के छह नामजद सहित अज्ञात अधिवक्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। इसमें धारा 144 के उल्लंघन सहित अन्य आरोप हैं।

विज्ञापन
Case Filed Against Advocates For Protesting Outside The Civil Court in Agra
न्यू आगरा थाने में दर्ज हुआ है मुकदमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में दीवानी के गेट नंबर दो के सामने प्रदर्शन का मामला तूल पकड़ गया है। पुलिस ने अधिवक्ताओं के खिलाफ थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज किया है। इसमें धारा 144 के उल्लंघन, सरकारी कार्य में बाधा सहित अन्य आरोप लगाए गए हैं। छह अधिवक्ताओं को नामजद किया गया है। इससे अधिवक्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने बृहस्पतिवार को बैठक की। शुक्रवार को आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। 

विज्ञापन


न्यू आगरा के सब इंस्पेक्टर अंकुज धामा ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा कि थाना अछनेरा में अधिवक्ता लोकेंद्र सिंह के खिलाफ दर्ज मुकदमे के विरोध में बुधवार को दोपहर दीवानी के कुछ अधिवक्ता प्रदर्शन कर रहे थे। वह दीवानी के गेट नंबर दो से एमजी रोड पर आ गए। इसके लिए अनुमति नहीं ली गई थी। सड़क पर बैठ जाने से मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। अधिवक्ताओं को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि अधिवक्ता पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। अपशब्द भी कहे। सरकारी कार्य में बाधा डाली। जाम में एंबुलेंस भी फंस गई। जनपद में धारा 144 लागू है। इसका उल्लंघन किया गया। जाम में एंबुलेंस फंसने की वजह से मरीज की जान को खतरा पैदा हो गया।
विज्ञापन


थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह का कहना है कि अधिवक्ता मुकेश कुमार शर्मा, अधर कुमार शर्मा, ऋषिराज चौहान, बिलाल अहमद, नौशाद खां, सतेंद्र प्रकाश भदौरिया और अज्ञात आरोपी हैं। विवेचना के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय कमेटी का आज होगा गठन

मुकदमा दर्ज होने के विरोध में बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं ने बैठक की। निंदा प्रस्ताव लाया गया। पुलिस कार्रवाई को गलत ठहराया गया। उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई। शुक्रवार को प्रभावी रणनीति के लिए दीवानी में सभी बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। इसमें केंद्रीय कमेटी का गठन किया जाएगा। कमेटी अधिवक्ताओं की समस्याओं को रखेगी। इस दौरान आगरा बार के अध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव, शिशुपाल सिंह कंसाना, दुर्ग विजय सिंह भैया, अशोक भारद्वाज, अजय चाहर, सुरेंद्र लाखन, करतार सिंह भारती, विजेंद्र फौजदार, हेमंत भारद्वाज, राजेंद्र कर्दम आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed