फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case filed against 23 accused including Tehsildar for building tomb on temple land in Mathura

Mathura: मंदिर की भूमि पर मजार बनाने के मामले में तत्कालीन तहसीलदार समेत 23 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा

Mon, 11 Jul 2022 09:20 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 11 Jul 2022 09:20 AM IST
सार

मथुरा के थाना कोसीकलां में मंदिर की जमीन के विवाद में 23 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। मुकदमे में तत्कालीन तहसीलदार, लेखपाल और सपा नेता को भी नामजद किया गया है।  

विज्ञापन
Case filed against 23 accused including Tehsildar for building tomb on temple land in Mathura
कोसीकलां थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना कोसीकलां में श्री बिहारीजी महाराज सेवा ट्रस्ट की भूमि के दस्तावेजों में हेराफेरी कर मंदिर की जमीन पर मजार बनाने के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है। इसमें 23 लोगों को नामजद किया गया है। आरोपियों में तत्कालीन तहसीलदार, लेखपाल, राजस्व निरीक्षक एवं ग्राम प्रधान सहित सपा नेता भी शामिल हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

यह है मामला

आरोप है कि गांव शाहपुर में 18 वर्ष पूर्व तत्कालीन ग्राम प्रधान और सपा नेता ने लेखपाल के साथ मिलकर श्री बिहारीजी महाराज सेवा ट्रस्ट की भूमि पर स्थित मंदिर पर कब्जा कर जमीन के कागजातों में हेराफेरी करते हुए कब्रिस्तान भूमि में दर्शा दिया। सेवा पूजा के अभाव में खंडहर हुए बिहारीजी मंदिर परिसर में 15 मार्च 2020 की रात ईदू, नासिर, हनीफ, शहीद, अशफाक, रिजवान, सलीम, राजू, जमाल, अख्तार, सुलेमान, अजीज, शकील, इंसाद, जाहिरा, मुस्ताक, जमील, शाहिद समेत 30 लोगों ने मंदिर के सिंहासन को तोड़कर उसे मजार में तब्दील कर दिया।

विज्ञापन


यहां पूर्व में ही बने कुएं को भी तहस-नहस कर दिया गया था। इसका विरोध ग्रामीणों ने किया तो आरोपियों ने इसे कब्रिस्तान की जमीन बता दिया। प्रशासनिक अफसरों को दो सितंबर 2004 में बदले गए खसरा संख्या के संबंधित कागजात दिखाकर गुमराह कर दिया गया। 15 मार्च 2020 को इन लोगों ने बिहारीजी के क्षतिग्रस्त सिंहासन पर मजार का पक्का निर्माण कर इबादत शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मुकदमे में तत्कालीन तहसीलदार समेत 23 लोग नामजद

रामअवतार सिंह की तहरीर पर मामले की जांच शुरू की तो स्थिति स्पष्ट हो गई। पुलिस ने अब रामअवतार की तहरीर पर शमशाद, भोला, उमर शेर, शमशेर, राजू, अशफाक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी ग्रामीण श्रीश चंद ने बताया कि तत्कालीन सपा अध्यक्ष भोला खान पठान, रामवीर प्रधान, लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, तहसीलदार समेत 23 लोगों को नामजदों किया गया है। आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed