फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case File Against Former Sp Mla Rameshwar Yadav And Jugendra Yadav Etah Crime News

एटा में सपा नेताओं पर मुकदमा: पूर्व विधायक रामेश्वर यादव और उनके भाई पर दर्ज हुआ जानलेवा हमले का केस

Mon, 21 Jun 2021 10:21 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 21 Jun 2021 10:21 AM IST
सार

कोतवाली नगर में गांव चिलासनी निवासी रामप्रकाश ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह, पूर्व जिपं अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह, इनके भतीजे विनोद और प्रमोद व एक अन्य ने जानलेवा हमला किया है।

विज्ञापन
Case File Against Former Sp Mla Rameshwar Yadav And Jugendra Yadav Etah Crime News
एटा: पूर्व सपा विधायक रामेश्वर यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव पर एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। इन दोनों सहित पांच लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला लिखाया गया है। इनमें परिवार के दो लोग भी शामिल हैं।

विज्ञापन


कोतवाली नगर में गांव चिलासनी निवासी रामप्रकाश ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह, पूर्व जिपं अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह, इनके भतीजे विनोद और प्रमोद व एक अन्य ने जानलेवा हमला किया है। आरोप है कि मौजा शीतलपुर में उसकी जमीन पर आरोपियों ने कब्जा कर लिया है। 12 जून की शाम करीब चार बजे जमीन को देखने अपने भाई ज्ञान सिंह और भतीजे योगेश बघेल के साथ गए तो आरोपियों ने हत्या करने के इरादे से फायरिंग कर दी। तहरीर में लिखा है कि बीपीएस विद्यालय के पास स्थित गाटा संख्या 901 के रकवा 1.214 हेक्टेयर पर राजनीतिक पहुंच और दबंगई के बल पर आरोपियों ने कब्जा किया है। 
विज्ञापन


बताते चलें कि दोनों सपा नेताओं पर 14 जून को दो अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज कराई गई थीं। एक रिपोर्ट लेखपाल और दूसरी पुलिस उपनिरीक्षक ने दर्ज कराई थी। इनमें मंडी समिति के पास जीटी रोड किनारे ग्राम सभा और कोतवाली नगर को आवंटित जमीन पर कब्जा करने के आरोप थे। इससे पहले 10 जून को इसी स्थान पर सपा नेताओं के मार्केट की दो दुकानें ध्वस्त कराई गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक, ओपी सिंह का कहना है कि मामला तहरीर के आधार पर दर्ज किया गया है। आरोपों के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। साक्ष्य मिलते हैं तो उस आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी पढ़ें: श्री पारस अस्पताल: मोबाइल में कैद 'मॉकड्रिल' का सच ? जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजेगी पुलिस

एटा: सपा के पूर्व विधायक और पूर्व जिपंअ पर दो एफआईआर दर्ज, ये है पूरा प्रकरण


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed