फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case book stolen from forest department office Mathura

Mathura: वन विभाग कार्यालय से केस बुक चोरी, दर्ज हुई रिपोर्ट

Sun, 24 Jul 2022 07:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 24 Jul 2022 07:09 PM IST
सार

मथुरा के प्रभागीय वन निदेशक रजनीकांत मित्तल ने बताया कि गोवर्धन वन रेंज कार्यालय से एच-2 केस बुक चोरी का मामला संज्ञान में आया है। वन क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Case book stolen from forest department office Mathura
हिसार में चोरी। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

मथुरा गोवर्धन में वन विभाग कार्यालय से केस बुक चोरी का  बड़ा मामला प्रकाश में आया है। वन क्षेत्राधिकारी ने अज्ञात कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुटी है। हालांकि इस मामले में वन विभाग के उच्चाधिकरियों ने अलग से जांच टीम गठित की है। 

विज्ञापन


गोवर्धन के वन विभाग कार्यालय में विभागीय अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय से एच-2 केस बुक जैसा दस्तावेज चोरी होना कई सवाल खड़े करता है। हालांकि इस मामले में वन क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार ने अज्ञात कर्मचारी के खिलाफ चोरी का मुकदमा गोवर्धन थाने में दर्ज कराया है। प्रभागीय निदेशक रजनी कांत मित्तल ने इस प्रकरण की जांच के लिए अलग से टीम गठित कर दी है। 

विज्ञापन

ये है मामला

जानकारी के मुताबिक 22 जुलाई को वन क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार वन दरोगा कार्तिक, योगेश व वन रक्षक राधेश्याम के साथ पेड़ कटान की सूचना पर सीह गांव गए थे। वन विभाग की टीम ने एक कैंटर में कटे पेड़ जब्त करते हुए चालक जुनैद व ठेकेदार इरशाद निवासी पिनगांव नूंह मेवात को पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह हुई जानकारी 

बरसाना थाने में मुकदमा दर्ज कराया, जबकि वन क्षेत्राधिकारी ने फर्द बरामदगी नहीं की। इसके उपरांत वन कार्यालय पहुंचे। यहां रेंज केस इजरा काटने के लिए एच-2 केस बुक कार्यालय से मांगी गई तो वह गायब मिली। वन क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार ने अज्ञात कर्मचारी के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष नितिन कसाना ने बताया कि वन विभाग के क्षेत्राधिकारी की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। 



मथुरा के प्रभागीय वन निदेशक रजनीकांत मित्तल ने बताया कि गोवर्धन वन रेंज कार्यालय से एच-2 केस बुक चोरी का मामला संज्ञान में आया है। वन क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गंभीरता को देखते हुए विभागीय जांच टीम भी गठित की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed