फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case against officials of Shahi Jama Masjid Arrangement Committee in agra

बिगड़ती जा रही बात: शाही जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारियों पर भी केस, जानें पूरा मामला

Wed, 04 Oct 2023 10:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 04 Oct 2023 10:26 AM IST
सार

शहर मुफ्ती अब्दुल खुबैब रूमी के समर्थकों की ओर से मंटोला थाने में मामला दर्ज कराया गया है। बलवा, गालीगलौज और धमकी देने के आरोप हैं।
 

विज्ञापन
Case against officials of Shahi Jama Masjid Arrangement Committee in agra
जामा मस्जिद में शहर मुफ्ती से खींचतान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की शाही जामा मस्जिद प्रकरण में अब शहर मुफ्ती अब्दुल खुबैब रूमी के समर्थकों ने मस्जिद इंतजामिया कमेटी के उपाध्यक्ष शरीफ काले सहित 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। बलवा, गालीगलौज और धमकी देने के आरोप हैं। दो दिन पूर्व इंतजामिया कमेटी की ओर से शहर मुफ्ती सहित 6 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन


ये लगाया गया था आरोप
शहर मुफ्ती रविवार दोपहर शाही जामा मस्जिद में लोगों के धार्मिक मामलों को सुलझाने के लिए गए थे। जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारियों ने शहर मुफ्ती पर गैर कानूनी तरीके से लोगों को एकत्रित कर सभा करने और नई परंपरा शुरू करने का आरोप लगाया था। इसे लेकर कमेटी के पदाधिकारियों और शहर मुफ्ती के समर्थकों में विवाद हुआ। कमेटी के सदस्य अरशद की ओर दर्ज कराए मुकदमे में शहर मुफ्ती उनके बेटे, हाजी बिलाल, अली खान समेत चार नामजद और 50-60 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  खुशखबर: ईदगाह और आईएसबीटी स्टेशन बनेंगे बस पोर्ट, प्रस्ताव तैयार; मिलेंगी ये सुविधाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्ज कराई गई रिपोर्ट
मामले में शहर मुफ्ती के समर्थकों बिलाल असलम, मोहम्मद फैसल, जीशान निजाम की ओर से इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारियों ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि शहर मुफ्ती जामा मस्जिद परिसर स्थित अपने कार्यालय दारूल इफ्ता में बैठकर समाज के लोगों की मजहबी समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कर रहे थे। इसी दौरान मोहम्मद शरीफ उर्फ काले, हाजी पठान उसके तीनों पुत्र टीनू, जीशान, सद्दाम और वसीम वहां पहुंच गए। शहर मुफ्ती से गालीगलौज और अभद्रता की। इस दौरान वहां पुलिस भी मौजूद थी। इस मामले में एसीपी छत्ता आरके सिंह ने बताया कि मोहम्मद शरीफ, हाजी पठान, उनके बेटों समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -  आगरा: जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद युवक ने की आत्महत्या, वजह तलाश रही पुलिस
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed