फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case against husband and in-laws in woman's death

Agra News: महिला की मौत में पति व ससुरालीजन पर केस

Mon, 29 Apr 2024 03:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 29 Apr 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Case against husband and in-laws in woman's death
कासगंज। सहावर कस्बे के हंसनगर काॅलोनी में शनिवार को एक महिला की मौत हो गई। इस मामले में मृतका के भाई ने पति सहित अन्य ससुरालीजन के खिलाफ दहेज हत्या की रिपेार्ट दर्ज कराई है। पुलिस अरोपियों की गिरफ्तारी को दबिशें दे रही है।
विज्ञापन

हंस नगर कालोनी निवासी महिला अनीता (28) का शव शनिवार की सुबह कुंदे से लटका मिला। शव मिलने की सूचना पर आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। महिला की मौत की खबर सुनकर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कुंदा से उतरवाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया था । मृतका के भाई मुकेश कुमार निवासी मुहम्मद पुर ने पति अनुज कुमार सहित सास साबित्री देवी,ननद ममता और देवर पप्पू को नामजद करते हुए दहेज हत्या में पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की । एएसपी राजेश भारती ने बताया कि महिला की मौत के मामले में दहेज हत्या में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed