फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   case against 27 people for offering namaz on medical college firozabad

Coronavirus: मेडिकल कॉलेज में नमाज पढ़ने पर 27 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 06 Apr 2020 01:53 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 06 Apr 2020 01:53 PM IST
सार

फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज परिसर में नमाज पढ़ने पर 27 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
case against 27 people for offering namaz on medical college firozabad
मेडिकल कॉलेज में जमाती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज परिसर में कुछ लोगों के नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है। जांच के बाद इस मामले में रविवार को 27 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


शहर में तब्लीगी जमात से आए बिहार के चार जमाती कोरोना वायरस से संक्रमित मिलने के बाद इनके संपर्क में आए 28 लोगों को जांच के लिए मेडिकल कॉलेज में लाया गया था। इस दौरान 27 नमाजियों ने अस्पताल परिसर में नमाज अदा की थी। 
विज्ञापन


किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले को प्रशासन ने गंभीरता से लिया। जांच के लिए पुलिस टीम मेडिकल कॉलेज आई। 27 लोगों के नाम प्रकाश में आए। इन लोगों ने सोशल डिस्टेंस का भी पालन नहीं किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष उत्तर नीरज मिश्रा ने बताया कि सार्वजनिक स्थल पर नमाज पढ़ने पर 27 नमाजियों के खिलाफ जिला अस्पताल चौकी प्रभारी धर्मपाल सिंह की तहरीर पर महामारी अधिनियम 1957 की धारा तीन के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

28 लोग क्वारंटीन में

संक्रमित जमातियों के संपर्क में आने वालों को पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार ट्रेस कर रही है। शनिवार शाम को जमातियों के संपर्क में आने वाले 32 लोगों में से 28 लोगों को मदीना मुसाफिर खाना में क्वारंटीन में रखा गया। 

पॉजिटिव मिले चार जमातियों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। अलग-अलग जमातों से जुड़े जिन 21 लोगों के नमूने शुक्रवार को भेजे गए, उनकी रिपोर्ट रविवार शाम तक स्वास्थ्य विभाग को नहीं मिली है। रविवार को भी 27 जमातियों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए।

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 17 गिरफ्तार

शहर में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस सख्ती भी बरत रही है। एसएसपी सचिंद्र पटेल के आदेश पर लॉकडाउन का प्रभावी ढंग से पालन कराने के लिए पुलिस द्वारा बैरियर लगाकर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर रविवार को जिले के विभिन्न थानों में 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर 17 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं चेकिंग के दौरान 568 वाहनों के चालान काटे गए और 5900 रुपये शमन शुल्क वसूला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed