फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Carbovex vaccine finished, vaccination of children stopped

Agra News: कार्बोवेक्स वैक्सीन खत्म, बच्चों का टीकाकरण बंद

Thu, 24 Nov 2022 08:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Carbovex vaccine finished, vaccination of children stopped
आगरा। कोरोना वायरस से बचाव के लिए बच्चों को टीकाकरण नहीं हो पा रहा है। इनको लगने वाली कार्बोवेक्स कंपनी की वाइल खत्म हो गई हैं। इससे बच्चों का टीकाकरण बंद हो गया है। अभी भी 52750 बच्चों को पहली और दूसरी डोज लगनी बाकी है।
विज्ञापन

जिले में 12 से 14 साल तक के 187179 बच्चों का टीकाकरण होना है। इनको कार्बोवेक्स कंपनी की वैक्सीन लगाई जानी है। इसमें से 177511 बच्चों को पहली डोज और 144097 बच्चों को दूसरी डोज लग चुकी है। अभी 9668 बच्चों को टीके की पहली खुराक और 43082 बच्चों को टीके की दूसरी डोज लगना बाकी है। कई दिनों से केंद्रों पर वाइल खत्म हो गई हैं। इससे बच्चों का टीकाकरण नहीं हो पा रहा है। बच्चे बिना वैक्सीन लगवाए ही केंद्रों से लौट रहे हैं। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि अभी कार्बोवेक्स कंपनी की वैक्सीन नहीं आ रही है, इस कारण 12 से 14 साल तक के बच्चों का टीकाकरण नहीं हो पा रहा है। वाइल आने के बाद बच्चों का टीकाकरण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

जिले में अब तक 8147114 डोज लग चुकी हैं। इसमें 3908770 लोगों को पहली और 3546399 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है। बूस्टर डोज लगवाने वालों की संख्या भी बढ़ी है और अब तक 691945 लोग एहतियाती के तौर पर तीसरी डोज लगवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed