फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   car theif noida police arrest luxury vehicle shocking details

Agra: ऑन डिमांड लग्जरी गाड़ियां चुराने वाले गैंग एक और सदस्य गिरफ्तार, 10 हजार का इनाम था घोषित

Sat, 22 Oct 2022 02:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 22 Oct 2022 02:24 PM IST
सार

एसपी सिटी विकास कुमार के मुताबिक, वर्ष 2021 में घरों के बाहर से गाड़ियां चोरी हुई थीं। इस पर आगरा के अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज किए गए। गैंग कार को खोलकर डिवाइस से चाबी तैयार करके वाहन चोरी करता था।

विज्ञापन
car theif noida police arrest luxury vehicle shocking details
कोतवाली हरीपर्वत, आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा पुलिस ने  ऑन डिमांड लग्जरी कार चुराने वाले हृदेश और प्रदीप भदौरिया गैंग के एक और सदस्य पुष्पेंद्र चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने बताया कि वह 26 गाड़ियों की चोरी में शामिल था। यह गैंग सौ से अधिक वारदात कर चुका है। हालांकि पुलिस चुराए गए वाहन बरामद नहीं कर सकी है। 

विज्ञापन

नकली कागजात तैयार बेची जाती थीं गाड़ियां 

एसपी सिटी विकास कुमार के मुताबिक, वर्ष 2021 में घरों के बाहर से गाड़ियां चोरी हुई थीं। इस पर आगरा के अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज किए गए। गैंग कार को खोलकर डिवाइस से चाबी तैयार करके वाहन चोरी करता था। नकली कागजात तैयार करके दूसरे राज्यों में बिक्री कर देते थे। सबसे ज्यादा वारदात कमला नगर, शाहगंज, एत्माद्दौला, सदर, ताजगंज, सिकंदरा, जगदीशपुरा में की थीं। पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में हृदेश और प्रदीप भदौरिया गैंग के सदस्य गिरफ्तार किए गए थे। आरोपियों के कब्जे से दो गाड़ियां और 72 किलोग्राम गांजा बरामद किया। केस में ग्वालियर के विरला नगर निवासी पुष्पेंद्र चौधरी उर्फ कालू वांछित था। उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस ने उसे दबोच लिया। 

विज्ञापन

अलीगढ़ से आकर काटता था जेब 

थाना छत्ता पुलिस ने भीड़ में लोगों की जेब काटने वालों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि अलीगढ़ निवासी अरमान को जीवनी मंडी मार्ग से गिरफ्तार किया। आरोपी पूर्व में दो बार जेल जा चुका है। वह अलीगढ़ से जेब काटने आता था। वाटर वर्क्स पर पहली वारदात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक चोर गिरफ्तार 

उधर, थाना जगदीशपुरा पुलिस ने वासन फैक्टरी के पास से बोदला निवासी मोहित चौधरी, राजकुमार और लखन को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि दस दिन पहले पुरानी आबादी से अपाचे बाइक और 12 दिन पहले बिचपुरी से पैशन प्रो बाइक चोरी की थी। अपाचे बाइक साथी नीरज पुत्र हरभान और नीरज पुत्र पूरन सिंह को बेचने के लिए दी थी। कुछ दिन पहले दोनों पकड़ लिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed