{"_id":"61cff1b93f7d830d976e855d","slug":"car-riders-crashed-the-police-team-inspector-killed-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में बड़ा हादसा: कार सवारों ने गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को रौंदा, दरोगा की मौत, तीन सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में बड़ा हादसा: कार सवारों ने गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को रौंदा, दरोगा की मौत, तीन सिपाही घायल
Sat, 01 Jan 2022 11:46 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:46 AM IST
सार
मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में शुक्रवार देर रात को राजीव तिराहा पर गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को कार सवारों ने रौंद दिया। घटना में दरोगा की मौत हो गई। तीन सिपाही घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना में दरोगा की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में साल 2021 की आखिरी रात को बड़ी घटना हो गई। शुक्रवार देर रात को राजीव तिराहा पर गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को कार सवारों ने रौंद दिया। घटना में एक दरोगा सहित चार पुलिसकर्मी गंभीर घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दरोगा की उपचार के दौरान मौत हो गई है। सिपाहियों का उपचार चल रहा है। उधर, घटना के बाद कार छोड़कर उसमें सवार लोग फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन
एटा के रहने वाले थे दरोगा
नववर्ष पर गिरिराजजी धाम में श्रद्धालु भक्तों की भीड़ बढ़ने पर ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए दरोगा रामकिशन, सिपाही अमित कुमार, अनुज कुमार, वाहन चालक अतेंद्र कुमार राजीव तिराहे पर गश्त कर रहे थे। उसी दौरान एक कार कस्बा की ओर से आई। कार ने पुलिस टीम को रौंद दिया। घटना में पुलिसकर्मी गंभीर घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल दरोगा रामकिशन की उपचार के दौरान मौत हो गई। वह एटा के रहने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ी के पास खड़े थे पुलिसकर्मी
गोवर्धन के थानाध्यक्ष राजकमल सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मी सरकारी बोलेरो गाड़ी से राजीव तिराहे पर गश्त कर रहे थे। देर रात पुलिस टीम तिराहे पर खड़ी थी। तभी कस्बा की ओर से एक वेन्यू कार ने टक्कर मार दी। घटना में घायल दरोगा की उपचार के दौरान मौत हो गई है। सिपाहियों का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि कार सवारों की तलाश में पुलिस जुटी है।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
कार से पुलिस टीम को रौंदने की घटना तिराहे पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसकी फुटेज में दिख रहा है कि पुलिसकर्मी तिराहे पर गाड़ी के पास खड़े हैं। तभी तेज रफ्तार कार पुलिसकर्मियों की गाड़ी को टक्कर मार देती है। टक्कर इतनी तेज थी कि पुलिस की गाड़ी करीब 20 से 25 मीटर पीछे खिसक गई। एक पुलिसकर्मी भी काफी दूर जाकर गिरा।