फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   car rider youth doing dangerous stunts in agra

Agra News: कार पर लिखा था विधायक, खिड़की से बाहर निकले युवक कर रहे थे खतरनाक स्टंट, वीडियो हुआ वायरल  

Thu, 30 Jun 2022 11:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 30 Jun 2022 11:30 AM IST
सार

आगरा में एमजी रोड पर बाइक सवार के स्टंट का वीडियो सामने आने के बाद एक और वीडियो वायरल हुआ। इस नए वीडियो में विधायक लिखी कार में सवार तीन युवकों ने स्टंट किया, जिसकी वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
car rider youth doing dangerous stunts in agra
कार से स्टंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में फतेहाबाद रोड पर बुधवार की रात विधायक लिखी कार में सवार तीन युवकों ने स्टंट किया। मस्ती करते हुए कार की खिड़की से शरीर का ज्यादा हिस्सा निकालकर सेल्फी ली। आरोप है कि राहगीरों को इससे दिक्कत हो रही थी। कार में पीछे विधायक लिखा था। 

विज्ञापन


एमजी रोड पर स्टंट वाले वीडियो पर कार्रवाई के कुछ घंटे बाद ही फतेहाबाद रोड पर रात नौ बजे होटल अमर से आगे विधायक लिखी एक कार में सवार युवकों ने यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाईं। कार सवार युवकों का भी वीडियो बना लिया गया। कार सवार तीन युवक कार की खिड़की से शरीर का ज्यादा हिस्सा निकाल कर सेल्फी ले रहे थे। इसके बाद शोर मचाते हुए मौज मस्ती कर रहे थे। यह वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इस संबंध में सदर पुलिस ने जानकारी होने से इनकार किया है। 
विज्ञापन


बता दें इससे पहले  शहर की लाइफलाइन कहे जाने वाले एमजी रोड पर बाइक सवार युवक खतरनाक स्टंट किया। वायरल वीडियो में चलती हुई बाइक पर स्टंट करते दिख रहा युवक कभी बाइक की एक साइड पर बैठ जाता है तो कभी फुट स्टैंड पर खड़ा होकर डांस करने लगता है। ये देख अन्य वाहन सवार दंग रह गए। स्टंट के दौरान रोड पर जा रहे लोगों ने स्टंटबाज का वीडियो बना लिया, जिसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। जब लोग वीडियो बना रहे थे, बाइक सवार रुकने की बजाय स्टंट करते हुए पोज देने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed