फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Car rams into container, Gwalior highway blocked for three hours

Agra News: कंटेनर में घुसी कार, ग्वालियर हाईवे तीन घंटे जाम

Fri, 23 Jan 2026 10:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
Car rams into container, Gwalior highway blocked for three hours
The accident occurred at the Jaun E turn on the Gwalior Highway. A car collided with a mixer tr
-सैंया के जौनई मोड़ पर हुआ हादसा, चार किमी. तक वाहनों की कतार लगने से चरमराई यातायात व्यवस्था
विज्ञापन

-मिक्सचर गाड़ी से टकराने के बाद बिगड़ा चालक का संतुलन, काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने सुचारू कराया यातायात
सैंया। आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित जौनई मोड़ पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। मिक्सचर गाड़ी से टकराने के बाद कार साइड में खड़े कंटेनर में जा घुसी। हादसे की वजह से हाईवे पर करीब तीन घंटे तक जाम लगने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। कई किमी. तक वाहनों की कतार लग गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया।
हादसा सुबह दस बजे करीब हुआ। आगरा की ओर से आ रही मिक्सचर गाड़ी जौनई गांव की ओर सड़क को क्रास कर रही थी। इसी दाैरान धौलपुर की ओर से आ रही कार एक कंटेनर को ओवरटेक करते समय मिक्सचर गाड़ी से टकरा कर कंटेनर में जा घुसी। मिक्सचर गाड़ी और कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक रिहान अपनी बहन को लेकर इटावा जा रहा था। कार और कंटेनर की भिड़ंत से यातायात अवरुद्ध हो गया। आगरा-ग्वालियर हाईवे पर चार किमी. तक जाम लग गया। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। गनीमत रही कार सवार और अन्य वाहनों के चालक सकुशल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन

The accident occurred at the Jaun E turn on the Gwalior Highway. A car collided with a mixer tr

The accident occurred at the Jaun E turn on the Gwalior Highway. A car collided with a mixer tr

The accident occurred at the Jaun E turn on the Gwalior Highway. A car collided with a mixer tr

The accident occurred at the Jaun E turn on the Gwalior Highway. A car collided with a mixer tr

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed