फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Car rammed into Haldiram restaurant while climbing stairs air bag saved young man's life

रफ्तार का कहर: सीढ़ियों पर चढ़ते हुए हल्दीराम रेस्टोरेंट में घुसी कार, एयर बैग ने बचाई युवक की जान

Tue, 10 Sep 2024 12:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 10 Sep 2024 12:06 PM IST
सार

आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र में तेज रफ्तार कार रेस्टोरेंट में घुस गई। बताया गया है कि कार संजय प्लेस स्थित हल्दीराम के रेस्टोरेंट में घुस गई थी। गनीमत रही हादसे के समय गेट पर कोई मौजूद नहीं था।
 

विज्ञापन
Car rammed into Haldiram restaurant while climbing stairs air bag saved young man's life
रेस्टोरेंट में घुसी कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एमजी रोड पर कार की रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां नशे की हालत में कार दौड़ा रहे युवक ने लापरवाही की हदों को पार कर दिया। कार अनियंत्रित हुई और सीढ़ियों पर चढ़ते हुए हल्दीराम के रेस्टोरेंट में घुस गई। गनीमत ये रही कि उस समय रेस्टोरेंट के गेट पर कोई नहीं था। 
विज्ञापन



 
थाना हरीपर्वत क्षेत्र में एमजी रोड पर आधी रात 1.30 बजे संजय प्लेस में ये हादसा हुआ। बताया गया है कि बाग फरजाना के रहने वाले गौरव मित्तल अपनी कार से कहीं जा रहे थे। पुलिस के अनुसार गौरव नशे की हालत में कार दौड़ा रहे थे। अचानक कार अनियंत्रित होकर सीढ़ियों पर चढ़ते हुए हल्दीराम के रेस्टोरेंट में घुस गई। 
विज्ञापन


रात अधिक होने की वजह से रेस्टोरेंट का गेट बंद था और वहां कोई कर्मचारी भी नहीं था, नहीं तो इस हादसे में किसी की जान भी जा सकती थी। हालांकि हादसे में कार चला रहे गौरव मित्तल की जान  एयर बैग खुलने से बच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल गौरव को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed