फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Car rammed into divider, two seriously injured

जानलेवा डिवाइडर- फोरलेन सड़क पर अधूरा डिवाडर, टकरा रहे वाहन

Wed, 12 Oct 2022 11:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Car rammed into divider, two seriously injured
कासगंज। आवास विकास कॉलोनी निवासी दो सवारों की कार डिवाइडर से टकरा गई। कार के एयर बैग खुलने से दोनों सवारों की जान तो बच गई लेकिन वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें अलीगढ़ रेफर किया गया।
विज्ञापन

फोरलेन सड़क पर शहर के आबादी क्षेत्र में डिवाइडर लगाने का कार्य काफी समय से जारी है। डिवाइडर काफी धीमी गति से बनाए जा रहे हैं। बन चुके डिवाइडर पर कई स्थानों पर संकेतक नहीं लगे हैं। बिड़ला अस्पताल के समीप रात को डिवाइडर नजर नहीं आता है। इससे वाहन टकरा जाते हैं। डिवाइडर पर लगातार घटनाओं का सिलसिला जारी है। प्रतिदिन दो से तीन घटनाएं वाहनों के टकराने की हो रही हैं। अब तक कई लोग घायल हो चुके हैं। निर्माण विभाग का इस ओर ध्यान नहीं है। शहर में डिवाइडर के निर्माण का कार्य शीघ्रता से होना चाहिए। इसमें लापरवाही हो रही है। कार्य धीमी गति से चल रहा है। संकेतक भी नहीं लगे हैं। ऐसी स्थिति खतरनाक बनी हुई है। बिड़ला अस्पताल के समीप रहने वाले हृदेश गुप्ता ने बताया कि एक दिन में पांच वाहन तक दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। कई लोगों के चोटें आई हैं। इसी इलाके के अर्जुन गुप्ता ने बताया कि डिवाइडर खतरनाक साबित हो रहे हैं। इन्हें शीघ्र बनाया जाए और रंग रोगन भी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed