Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   car of youth returning after having a feast fell into the canal four died in agra

Agra: दावत खाकर लौट रहे युवकों की कार नहर में गिरी, चार की मौत; पुलिस ने कड़ी मशक्कत से बाहर निकाले शव

Fri, 19 Jan 2024 10:52 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 19 Jan 2024 10:52 PM IST
सार

कार में सवार पांच लोग एक शादी समारोह से खाना खाकर लौट रहे थे। गलानाथू के पास नहर मे कार गिर गई। कार को नहर में गिरते देखकर दिगनेर के लोग दौड़ पड़े।

विज्ञापन
car of youth returning after having a feast fell into the canal four died in agra
इसी कार में सवार थे सभी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा स्थित थाना ताजगंज क्षेत्र में शादी समारोह से दावत खाकर वापस लौट रहे युवकों की कार नहर में गिर गई। दिगनेर नहर में गिरने के बाद कार पलट गई। इससे कार सवार अंदर ही छटपटाने लगे। तब तक कार में पानी भर गया। सेंट्रल लॉक फेल होने से दरवाजे नहीं खुले। इससे कार में फंसे लोगों को बाहर आने का मौका नहीं मिला। ग्रामीणों ने शीशे तोड़कर दो को बाहर निकाला लेकिन तब तक चार लोगों की सांसें थम चुकी थीं। हादसे के बाद गांव में मातम छा गया है।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि दिगनेर नहर की पटरी पर एक पुलिया है। पुलिया से ही मोड़ बना है। कार को इस पुलिया से ही मुड़ना था। मगर, कार नहर में गिर गई। तेज आवाज सुनकर लोग आ गए। नहर में गंदा पानी है। हालांकि गहराई अधिक नहीं है। मगर, गिरने के बाद कार पलट जाने से उसमें गंदा पानी भर गया। कार सवारोें के फेफड़ों में पानी भर गया। कार के अंदर सभी लोग बाहर आने के लिए छटपटा रहे थे। मगर, गेट नहीं खुलने से कोई बाहर नहीं आ पाया।

विज्ञापन
Trending Videos

नहर में उतरे ग्रामीण, पानी था ठंडा

बाद में कुछ ग्रामीण नहर में उतरे। पानी ठंडा होने से उन्हें भी दिक्कत हुई। बाद में कार के शीशे तोड़े गए, जिसके बाद सभी को बाहर निकाला। मगर, तब तक 4 की जान चली गई। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि आशंका है कि मृतकों के फेफड़ों में पानी जाने की वजह से जान चली गई। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

किसान परिवार में कोहराम

मृतक विनोद सिंह किसान थे। उनके दो बेटे लोकेश, अरुण और बेटी खुशी है। विनोद के साथ रिश्ते के भतीजे जितेंद्र सिंह की भी मौत हुई। उनका 13 साल का बेटा कान्हा और 8 साल की बेटी अर्पिता हैं। दोनों किसान थे। मृतक मनीष झा भी किसान थे। उनके दो बेटे 17 साल का करन, 12 साल का तरन और 16 साल की बेटी कनिष्का है। मृतक शैलेंद्र का दो साल का बेटा है। घटना की जानकारी से परिवारों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

सूचना पर दौड़े अधिकारी

हादसे की जानकारी पर अधिकारी भी दौड़ पड़े। घटनास्थल पर डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय भी पहुंचे। परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर आ गए। वहीं गांव में भी पुलिस अधिकारी पहुंच गए। उन्होंने परिवार के लोगों से जानकारी हासिल की।

दोस्त के साले की शादी में गए थे

परिवार के लोगों ने बताया कि गांव में मनोज रहता है। उसके साले की शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए सभी दोस्त गए थे। कार में सबसे पीछे गोपी बैठा था। ग्रामीणोंं ने शीशा तोड़ने के बाद सबसे पहले उसे ही बाहर निकाला। इसके बाद अन्य लोग निकाले गए थे। गोपी को मामूली चोट लगी थी। परिजन उपचार के बाद उसे अपने साथ लेकर चले गए। उधर, लाल सिंह का उपचार कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed