फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Car fall from flyover four family members injured mainpuri

मैनपुरी में हादसा: फ्लाई ओवर से नीचे गिरी कार, एक ही परिवार के कई लोग घायल, एक की हालत नाजुक

Thu, 18 Nov 2021 12:09 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 18 Nov 2021 12:09 PM IST
सार

हादसा उस समय हुआ जब कार दोनों फ्लाई ओवर के बीच बने अंडरपास से नीचे गिर गई। यदि कोई वाहन उस समय गुजरता तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं।
 

विज्ञापन
Car fall from flyover four family members injured mainpuri
मैनपुरी में फ्लाई ओवर से नीचे गिरी कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद में गुरुवार को एक परिवार के साथ हादसा घटित हो गया। बेवर थाना क्षेत्र में गांव बझेरा दौलतपुर के पास फ्लाई ओवर पर फर्राटा भर रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी। हादसे में कन्नौज निवासी अवर अभियंता और उनके परिजन घायल हो गए। पत्नी व पुत्री की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

जनपद कन्नौज के तिर्वा निवासी हरिओम शर्मा सिंचाई विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद पर तैनात हैं। गुरुवार की सुबह वह पत्नी पुष्पा शर्मा, पुत्री अंजली व पुत्र शशांक के साथ कार से दिल्ली के लिए निकले थे। कार जब थाना क्षेत्र में एनएच 91 पर बझेरा दौलतपुर गांव के बीच से गुजरने वाले फ्लाईओवर पर पहुंची। तभी अचानक कार अनियंत्रित हो गई और कार दोनों फ्लाईओवर के बीच में खाली जगह से होती हुई अंडरपास में जा गिरी।
विज्ञापन

तेज धमाका सुनकर भागे लोग

कार गिरने से हुए तेज धमाके को सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर आ गई। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से पुष्पा शर्मा और अंजली की गंभीर हालत को देखते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं हरिओम व शशांक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

झपकी आने से हुआ हादसा
फ्लाईओवर पर कार अनियंत्रित होने के पीछे कार चला रहे जेई को झपकी आना बताया जा रहा है। झपकी के बाद चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और कार नीचे जा गिरी। हादसे में घायल पुष्पा देवी की हालत बेहद गंभीर बताई गई है।
ये भी पढ़ें...
आगरा में टूटा 15 साल का रिकॉर्ड: कोरोना के मुकाबले आठ गुना अधिक मिले डेंगू के मरीज
फिरोजाबाद: कोरोना टीकाकरण के सर्टिफिकेट में खेल, जनसेवा केंद्र संचालक पुलिस ने पकड़ा, पूछताछ में हो सकता है बड़ा खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed