फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   car crushed the guard and his family in the parking in etah

Etah: पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने के दौरान हादसा, गार्ड की मौत, परिवार के चार सदस्य घायल

Fri, 28 Oct 2022 09:32 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 28 Oct 2022 09:32 AM IST
सार

पार्किंग में ढलान पर कार अनियंत्रित हो गई, जिससे सड़क पर खड़े गार्ड और उसके परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गार्ड की मौत हो गई। 

विज्ञापन
car crushed the guard and his family in the parking in etah
सीएचसी में पुलिस और पीड़ित परिवार के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के अलीगंज में गुरुवार की रात निजी पार्किंग में अनियंत्रित हुई कार ने गार्ड और उसके परिवार को चपेट में ले लिया। इससे पार्किंग के गार्ड की मौत हो गई, जबकि परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। क्षेत्रीय लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के सौंप दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कस्बा के मोहल्ला लोहारी दरवाजा में निजी पार्किंग है। पार्किंग में मोहल्ले के ही लालाराम गार्ड की नौकरी करते थे। गुरुवार की शाम लालाराम का बेटा अशोक दिल्ली जाने वाला था। वह परिवार की रन्नो देवी, आशा देवी, राम बेटी और कृष्णा के साथ अपने पिता से मिलने आया था। उसी दौरान पार्किंग में एक व्यक्ति कार खड़ी करने आया। 

विज्ञापन

ढलान पर अनियंत्रित हुई थी कार 

पार्किंग में ढलान होने के कारण ईको कार अनियंत्रित हो गई। ब्रेक न लगने से कार गार्ड और उसके परिवार के चारों सदस्यों पर चढ़ गई। इससे पांचों घायल हो गए। इन्हें सीएससी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने गार्ड लालाराम को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर सीओ विक्रांत द्विवेदी और कोतवाली प्रभारी राजेश मीणा मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। बताया जाता है कि चालक कार को बैक कर पार्किंग में चढ़ा रहा था। ढलान पर चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार पीछे जाने की बजाय सड़क पर खड़े लोगों पर चढ़ गई। हादसे में गार्ड की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed