{"_id":"6530227cf2b913017b0aa006","slug":"car-collides-with-cattle-three-injured-including-couple-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-6152-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गोवंश से टकराई कार, दंपती सहित तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गोवंश से टकराई कार, दंपती सहित तीन घायल
Wed, 18 Oct 2023 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 18 Oct 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
गोवंश से टकराई कार, दंपती सहित तीन घायल
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र में नीली कोठी के पास एक कार अचानक सामने आए गोवंश से जा टकराई। दंपती सहित तीन लोग घायल हो गए। जसवंत नगर निवासी स्वेतांक जैन पत्नी आशू जैन और चार वर्षीय पुत्र दिव्यांश के साथ भोगांव से आगरा जा रहे थे। शाम करीब चार बजे नीली कोठी के पास डिवाइडर पार करते समय अचानक गोवंश सामने आ गया। गाड़ी गोवंश से टकरा कर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर के बाद कार का शीशा टूट गया। कांच लगने से दंपती व बच्चा जख्मी हो गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिचित लोग मौके पर आ गए। परिचित कार सवारों को अपने साथ लेकर वहां से चले गए। संवाद