{"_id":"5f9273bb8ebc3e8cba6c3f30","slug":"car-collider-farmer-died-in-road-accident-pinahat-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार किसान को टक्कर मारकर बिजली के खंभे से टकराई, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू कार किसान को टक्कर मारकर बिजली के खंभे से टकराई, एक की मौत
Fri, 23 Oct 2020 11:42 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 23 Oct 2020 11:42 AM IST
विज्ञापन
इसी कार से हुआ हादसा और हादसे का स्थान
- फोटो : अमर उजाला
आगरा जनपद के पिनाहट थाना क्षेत्र के एक गांव में बेकाबू कार किसान को रौंदते हुए बिजली के खंभे से टकरा गई। इस हादसे में किसान की मौत हुई है। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है।
घटना गांव मानिकपुर की है। बताया गया है कि भजनलाल शुक्रवार सुबह पांच बजे अपने घर के सामने से जा रहे आगरा-बाह रोड को पार कर रहे थे। सड़क पर एक गाय मरी पड़ी थी। इसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और भजनलाल को टक्कर मारती हुई कार बिजली के खंभे से जा टकराई।
हादसे में भजनलाल की मौत हो गई। भजनलाल के परिजन वहां थोड़ी देर में ही पहुंच गए। स्विफ्ट कार को पुलिस ने कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया। भजनलाल के स्वजन की ओर से कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।