{"_id":"5c2e5547bdec22532f13e682","slug":"car-collided-with-a-tractor-at-express-way-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर से टकराई कार, दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर से टकराई कार, दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की मौत
Fri, 04 Jan 2019 12:02 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा से सुल्तानपुर जा रहे दंपति की कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मैनपुरी में माइल 85 के पास सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में पति पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रयागराज के लूकरगंज निवासी तीस वर्षीय पियूष चौधरी नोएडा की आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में तैनात थे। वह पत्नी तूलिका चौधरी के साथ नोएडा के सेक्टर 135 में रह रहे थे।
गुरुवार की सुबह पत्नी की नानी की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए दंपती कार से सुल्तानगंज जा रहे थे। सुबह करीब दस बजे कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर करहल थाना क्षेत्र में माइल 85 के पास सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हाईवे निर्माण कंपनी के खिलाफ दी तहरीर
हादसे में दंपति की मौत के बाद परिजनों ने करहल थाने पहुंचकर हाईवे निर्माण कंपनी के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर में कहा गया है कि हाईवे की मरम्मत में लगी कंपनी के कर्मचारियों ने लापरवाही के साथ ट्रैक्टर को रोड पर खड़ा कर रखा था। इससे यह हादसा हुआ।

सुल्तानगंज में थे परिजन
दंपति के परिजन भी सुल्तानगंज में अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए गए थे। पुलिस ने उन्हें सूचना देकर हादसे की जानकारी दी। जानकारी होने के बाद परिजन शाम को मैनपुरी पहुंच सके।