{"_id":"5df232288ebc3e87bf238a17","slug":"car-catches-fire-on-road-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अचानक 'आग का गोला' बन गई इनोवा कार, बच्चा बना 'देवदूत', ऐसे बची सात लोगों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक 'आग का गोला' बन गई इनोवा कार, बच्चा बना 'देवदूत', ऐसे बची सात लोगों की जान
Fri, 13 Dec 2019 07:11 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 13 Dec 2019 07:11 AM IST
विज्ञापन
कार से निकलतीं आग की लपटें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा में शादी समारोह से लौटते समय इनोवा कार में अचानक आग लग गई। कार में चार बच्चों सहित सात लोग सवार थे। गनीमत रही कि हादसा उस वक्त हुआ, जब बच्चे को पेशाब कराने के लिए कार रोकी गई थी। कार सवार सभी लोग नीचे उतर चुके थे।
थाना पिलुआ क्षेत्र स्थित नगरिया मोड़ के पास बृहस्पतिवार को अचानक इनोवा कार में आग लग गई। कार सवार अजय वार्ष्णेय पुत्र हरीशंकर वार्ष्णेय निवासी ठंडी सड़क कोतवाली नगर के चचेरे भाई राघव वार्ष्णेय की बरात मथुरा गई थी, जहां से परिजन लौट रहे थे।
कार में अजय वार्ष्णेय, उनकी पत्नी हेमलता, बेटी रिया, बेटा आर्यन, रिश्तेदार कृपा शंकर वार्ष्णेय की पत्नी दिव्या और उनके बेटे रिषभ और युवांश सवार थे। युवांश को पेशाब करना था, इसलिए अजय ने नगरिया मोड़ के पास कार को रोक दिया।
विज्ञापन
सभी लोग कार से नीचे उतार आए। अजय वार्ष्णेय ने बताया कि कार के इंजन की ओर से कुछ जलने की दुर्गंध आ रही थी। जब कार का बोनट खोला तो अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार धू-धूकर जलने लगी।

फायर ब्रिगेड पहुंचने से पहले जल गई कार
आग का गोला बनी कार देखकर सड़क पर दोनों लोग वाहनों की रफ्तार थम गई। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। हालांकि तब तक कार पूरी तरह से जली चुकी थी। अजय के अनुसार कार में रखा सामान भी जलकर राख हो गया।
युवांश की वजह से टला बड़ा हादसा
इनोवा कार में सवार युवांश को परिवार के लोग देवदूत मान रहे हैं। अगर युवांश को पेशाब कराने के लिए कार नहीं रोकी गई होती तो चलती कार में भी आग लग सकती थी। ऐसे में जनहानि होने से इनकार नहीं किया जा सकता।