फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Car carrying non-province liquor meets with accident

Agra News: गैर प्रांत की शराब ले जा रही कार हुई दुर्घटनाग्रस्त

Fri, 09 Aug 2024 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 09 Aug 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Car carrying non-province liquor meets with accident
करहल। थाना कुर्रा क्षेत्र आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे हविलिया कट पर बृहस्पतिवार की रात हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार से करीब 2.50 लाख रुपये की अवैध शराब बरामद की। गैर प्रांत की शराब तस्करी कर ले जाई जा रही थी। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेने के साथ ही मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कुर्रा थाने में तैनात एसआई अर्जुन सिंह को बृहस्पतिवार की रात सूचना मिली कि आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे माइल स्टोन 100 किमी हविलिया कट पर पर कार का एक्सीडेंट हुआ है। इस सूचना पर उप निरीक्षक टीम के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे। वहां देखा कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका था। कार के आसपास कोई भी मौजूद नहीं था। टूटे हुए शीशे से जब अंदर झांक कर देखा तो उसमें शराब की बोतलें भरी हुईं थीं। जब कार को खोल कर देखा तो उसमें हरियाणा प्रांत से तस्करी कर लाई गईं शराब की कुल 360 बोतलें थीं। उप निरीक्षक ने बताया कि बरामद शराब की कीमत करीब 2.50 लाख रुपये होगी। पुलिस ने कार और बरामद गैर प्रांत की शराब को जब्त कर लिया। वाहन को थाने में ले जाकर खड़ा कराया। पुलिस ने गैर प्रांत की शराब तस्करी आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed