{"_id":"60b9e9ec2a894b520467fee3","slug":"car-accident-in-mainpuri-three-died-came-from-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना: शादी के बाद लड़की को विदा कराने आ रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार, पेड़ से टकराई कार, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना: शादी के बाद लड़की को विदा कराने आ रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार, पेड़ से टकराई कार, तीन की मौत
Fri, 04 Jun 2021 02:25 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 04 Jun 2021 02:25 PM IST
सार
कार सवार लोनार हरदोई के हैं। सभी मैनपुरी के चित्तरपुर गांव में लड़की की चौथी चलाने जा रहे थे। लड़की की शादी 24 मई को हुई थी।
विज्ञापन
मैनपुरी में हुआ हादसा, तीन लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी जनपद के बेवर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हादसा घटित हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। कार सवार मैनपुरी जा रहे थे। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
बताया गया है कि जनपद हरदोई के गांव लोनार निवासी जुगराज सिंह की पुत्री सन्नो की शादी 24 मई को मैनपुरी के थाना कुर्रा के गांव दादपुर चित्तरपुर निवासी धर्मराज के पुत्र विकास चौहान के साथ हुई थी। शुक्रवार को जुगराज अपनी पुत्री की चौथी चलाने के लिए अर्टिका कार से दादपुर जा रहे थे। जैसे ही कार बेवर कुसमरा मार्ग पर खूजा मोड़ के आगे पहुंची, अचानक कार का टायर फट गया। अनियंत्रित कार पेड़ से टकराते हुए पलट गई।
विज्ञापन
कार में सवार जुगराज सिंह पुत्र जयपाल सिंह, दिगंबर सिंह पुत्र वीरबहादुर सिंह, अमरपाल पुत्र जदुनाथ निवासी बसलिया जनपद पाली, प्रतीक्षा पुत्री वीरबहादुर पत्नी पवन सिंह चौहान निवासी सिकन्दरपुर थाना कुर्रा, सुरजीत पुत्र जुगराज, बॉबी पुत्र पवन सिंह, आलोक पुत्र पिंकू, पवन सिंह चौहान पुत्र अहिवरन सिंह, छोटू पुत्र जुगराज, आकाश पुत्र पंकज गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल बेवर अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने आलोक, पवन सिंह चौहान और छोटू को मृत घोषित कर दिया। शेष गंभीर रूप से घायल कार सवारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने मृतकों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि कार चालक कार से कूदकर भाग गया है।
आगरा: घरों में सीवर का गंदा पानी भरने से महिलाओं का फूटा गुस्सा, सड़क पर जाम लगाकर किया प्रदर्शन
ऑपरेशन प्रहार: सलाखों के पीछे पहुंचे 24 इनामी, आईजी नवीन अरोरा ने चलाया अभियान