फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman Protests For Water Block Road In Agra Hindi News

आगरा: घरों में सीवर का गंदा पानी भरने से महिलाओं का फूटा गुस्सा, सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन

Sat, 05 Jun 2021 12:37 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 05 Jun 2021 12:37 AM IST
सार

शिकायत करने के बाद भी जलभराव की समस्या का निराकरण नहीं किया है। शुक्रवार को महिलाओं के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Woman Protests For Water Block Road In Agra Hindi News
आगरा: घरों में सीवर का पानी भरने के बाद सड़कों पर उतरीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के यमुनापार एत्माद्दौला के घाट बजरिया में जलभराव से परेशान महिलाओं ने सप्ताह भर के अंदर दूसरी बार घाट चौराहे पर जाम लगाया। घाट बजरिया की गलियों में नाला चोक होने के कारण जलभराव हो गया, जिसकी निकासी के लिए नगर निगम ने पंप लगाया, लेकिन पंप का पानी सड़क पर बहा दिया जो गलियों में फिर से बहने लगा। नाले की दुर्गंध से परेशान महिलाओं ने शुक्रवार सुबह सड़क पर सीढ़ियां रखकर जाम लगा दिया। जाम के दौरान प्रदर्शन कर रहीं महिलाएं सड़क पर लेट गईं। पुलिस ने आश्वासन देकर खुलवाया।

विज्ञापन


एत्माद्दौला के घाट बजरिया क्षेत्र में भूमिगत नाला चोक होने के कारण एक महीने से गलियों और घरों में पानी भरा हुआ है। सप्ताह भर पहले भी महिलाओं ने जलभराव से त्रस्त होकर विरोध प्रदर्शन किया था, लेकिन तब नगर निगम ने पंप लगाकर गलियों से नाले का गंदा पानी निकलवाया। पंप लगने के कारण नाले का पानी सड़कों पर ही रोज बहाया जा रहा है, जहां से लोग निकल रहे हैं। यहां भूमिगत नाले की एक दीवार ढह गई है, जिसकी मरम्मत की मांग लंबे समय से की जा रही है। 
विज्ञापन


जाम के दौरान जमीन पर लेट गईं महिलाएं
घाट चौराहे पर सुबह ही महिलाएं घरों से बाहर निकल आईं। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। नालियां चोक हो चुकी हैं और घरों में पानी भर जाता है। पंप से पानी पूरी तरह नहीं निकल रहा। जब पंप बंद करते हैं तो फिर से पानी भर जाता है। स्थायी समाधान न होने के कारण परेशानी बरकरार है। प्रदर्शन के दौरान महिलाएं सड़क पर लेट गईं। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया तो महिलाओं के साथ तकरार हो गई। पुलिस ने जैसे तैसे आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक महीने से भरा पानी
घाट बजरिया निवासी रजनी देवी ने कहा कि कोरोना की मार से पहले से ही जूझ रहे है। नाले का पानी एक महीने से गलियों, घरों में भरा हुआ है। गंदगी से बीमारी का खतरा है, पर नगर निगम हमारी समस्या दूर नहीं कर रहा। घाट चौराहा की शकुंतला देवी ने कहा कि घर में लोग बीमार हैं। कमरों, आंगन में पानी भर जाता है। पहले भी उन्होंने प्रदर्शन कर जाम लगाया, पर अब तक 7 दिनों में कोई निदान नहीं किया गया । 

पुलिया की दीवार टूटी
नवलगंज के पार्षद अब्दुल सलाम ने कहा कि नाले पर कब्जा है और पुलिया की दीवार टूट गई है, जिसके मलबे के कारण नाला रुक गया है। 7 दिन का समय इंजीनियर दे गए थे, पर काम शुरू नहीं किया। नगर निगम पंप पर डीजल फूंक रहा है, पर निर्माण नहीं करा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed