फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Car Accident In Agra Vijay Nagar Coloney

आगरा में बड़ा हादसा टला, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई

Thu, 04 Mar 2021 04:28 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 04 Mar 2021 04:28 PM IST
विज्ञापन
Car Accident In Agra Vijay Nagar Coloney
demo pic
आगरा में थाना हरी पर्वत के विजय नगर इलाके में तेज रफ्तार से कार अनियंत्रित होकर अस्पताल की दीवार तोड़कर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे के बाद पेड़ टूटकर कार और वहां खड़ी एक्टिवा के ऊपर गिर गया। अस्पताल कर्मचारियों ने इस घटना की जानकारी थाना हरीपर्वत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार चालक को बाहर निकाला।
विज्ञापन


बताया गया है कि आगरा शहर की पॉश कॉलोनी विजय नगर में एक कार तेज रफ्तार से दौड़ती हुई अनियंत्रित होकर अस्पताल की ओर पेड़ में जा घुसी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि हादसे के बाद पेड़ टूटकर गिर पड़ा और अस्पताल में मरीज को देखने आए एक तीमारदार की एक्टिवा और कार के ऊपर गिर गया। पेड़ के नीचे दबी एक्टिवा बलकेश्वर के युवक की बताई गई है।
विज्ञापन

आगरा: दयालबाग में अतिक्रमण हटवाने के लिए गए एसडीएम और तहसीलदार से अभ्रदता, हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक तेज धमाके की आवाज आई, जब देखा एक कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई थी। इस घटना की जानकारी थाना हरीपर्वत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। अस्पताल के कर्मचारियों ने कार चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed