{"_id":"60404ab1e9d6612c3c2446b3","slug":"removing-encroachment-sdm-and-tehsildar-committed-indecency-by-radhaswamis-dm-ordered-fir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: दयालबाग में अतिक्रमण हटवाने के लिए गए एसडीएम और तहसीलदार से अभ्रदता, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: दयालबाग में अतिक्रमण हटवाने के लिए गए एसडीएम और तहसीलदार से अभ्रदता, हंगामा
Thu, 04 Mar 2021 08:28 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 04 Mar 2021 08:28 AM IST
विज्ञापन
न्यू आगरा थाना पर पहुंचे सत्संगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के दयालबाग स्थित मौजा जगनपुर में बुधवार दोपहर चकरोड से अतिक्रमण हटवाने पहुंची एसडीएम सदर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एम अरुनमोली और तहसीलदार प्रेमपाल सिंह से लोगों ने अभद्रता कर दी। आरोपी राधास्वामी सत्संग सभा से जुड़े बताए गए हैं। डीएम प्रभु एन सिंह ने इन पर एफआईआर के आदेश दिए हैं।
पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया तो रात दस बजे सत्संगियों ने हंगामा करते हुए न्यू आगरा थाना का घेराव कर दिया। देर रात करीब 01.45 बजे तीनों लोगों को छोड़ दिया गया। इसके बाद सत्संगी वापस लौट गए।
टीम को काम करने से रोकने की कोशिश
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया जगनपुर के किसान ने शिकायत की थी कि चक रोड की जमीन पर कब्जा कर दीवार खड़ी कर दी गई है। इससे खेत का रास्ता रुक गया है। सरकारी जमीन से कब्जा हटाने के लिए टीम भेजी गई थी। टीम ने कब्जा हटावाना शुरू किया तो लोगों ने हंगामा कर दिया और टीम को काम करने से रोकने की कोशिश की। दीवार ढहते ही इन लोगों ने टीम के साथ अभद्रता की। इसकी वीडियो फुटेज के आधार पर न्यू आगरा पुलिस को एफआईआर दर्ज कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उधर सत्संग सभा ने बयान जारी कर कहा है कि एक कॉलोनाइजर खुद को किसान बताकर झूठी शिकायत कर रहा है। उसने खुद दीवार गिराने की कोशिश की। नाकाम रहा तो प्रशासन की मदद ली।

थाने में किया सत्संग, खुद संभाला ट्रैफिक
सत्संगियों ने न्यू आगरा थाने में सत्संग किया। जब हाईवे पर जाम लगने लगा तो खुद ही ट्रैफिक को संभाल यिा और अलग-अलग जगह खड़े हो गए। इसके बाद ट्रैफिक निकल गया। थाने पर सत्संगी पूरी तैयारी के साथ आए थे। वह हेलमेट पहने हुए थे। वहीं थाने के बाहर जाम लगने पर खुद ही ट्रैफिक का संचालन भी कर रहे थे। कुछ लोग मोबाइल से वीडियो बनाकर लाइव कर रहे थे। फोटो भी खींच रहे थे। उन्हें डर था कि पुलिस कार्रवाई कर सकती है? किसी तरह का गलत आरोप नहीं लगे, इसलिए ऐसा किया गया। हिरासत में लिए गए तीन लोगों के बारे में पुलिस ने बताया कि एडीएमएम के आदेश पर उन्हें लाए हैं। रात तकरीबन 12 बजे सीओ हरीपर्वत पहुंचे और उन्होंने सत्संगियों से बात की।