फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   captured video in bathroom during taking bath Sexual harassment by taking hostage

UP: नहाते हुए लड़की का वीडियो बनाया, उसके बाद जो किया...जीते जी मर गई वो; ऐसी हालत देख छूटे परिजनों के पसीने

Sun, 24 Nov 2024 08:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 24 Nov 2024 08:49 PM IST
सार

आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में एक युवक ने किशोरी को तमंचे से डराकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मां का आरोप है कि युवक ने किशोरी का नहाते हुए छिपकर वीडियो बना लिया था। तब से वह ब्लैकमेल कर दुष्कर्म कर रहा था।

 

विज्ञापन
captured video in bathroom during taking bath Sexual harassment by taking hostage
दुष्कर्म। - फोटो : stock.adobe

विस्तार

आगरा में एक लड़की के साथ हैवानियत की हदें पार कर दी गईं। आरोपी ने नहाते समय उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद ब्लैकमेल कर उसे दोस्त के घर बुलाया। लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसे डराकर घर भेज दिया। बदहवास हालत में घर पहुंची पीड़िता ने मां के होश उड़ गए। बेटी ने आपबीती सुनाई, जिसके बाद मां उसे लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


 

पीड़िता की मां ने बताया कि 18 नवंबर को पुत्री घर से मामा के यहां जाने की कहकर निकली थी। देर शाम तक वो नहीं पहुंची। खोजबीन करने पर भी पता नहीं चला। इसके बाद परिवार के लोग उसकी तलाश में जुट गए। अगले दिन 19 नवंबर की सुबह वह खुद ही बदहवास हालत में घर पहुंची। उसकी हालत देख घरवालों के होश उड़ गए। 

ये भी पढ़ें -  UP: शादी के तीन माह बाद महिला चिकित्सक के साथ ऐसी हरकत, पुलिस ने नहीं सुनी...कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
विज्ञापन
विज्ञापन

आपबीती सुनाते हुए रो पड़ी पीड़िता 
मां ने जब उससे पूछताछ की तो वो आपबीती सुनाते हुए रो पड़ी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी सुमेर उसे तमंचा दिखाकर अपने दोस्त के घर ले गया। रातभर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने मोबाइल में एक वीडियो भी दिखाया। इसके बाद धमकी दी कि यदि इस बारे में किसी को बताया तो वो इस वीडियो को वायरल कर देगा। 

ये भी पढ़ें -   UP: जो सड़कों पर वसूली करते हैं वो किन्नर नहीं होते, पुलिस ने सुना इनका दर्द...तो छलक उठे आंसू
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा 
बेटी के साथ हुई घटना को लेकर मां के पसीने छूट गए। वो मामले की शिकायत लेकर ट्रांसयमुना थाने पहुंची। यहां प्रभारी निरीक्षक को पूरी बात बताई। प्रभारी निरीक्षक मे मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। किशाेरी के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed