{"_id":"654bcaca1cfce1b40802b9d6","slug":"captured-by-breaking-the-lock-of-the-room-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-7193-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कमरे का ताला तोड़कर कर लिया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कमरे का ताला तोड़कर कर लिया कब्जा
Wed, 08 Nov 2023 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 08 Nov 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
कमरे का ताला तोड़कर कर लिया कब्जा
आरोपी दंपती के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
भोगांव। गांव कमलपुर में भतीजे ने कमरे का ताला तोड़ कर कब्जा कर लिया। महिला ने जब वजह पूछी तो भतीजे व पत्नी ने गाली-गलौज करते हुए झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे डाली। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव कमलपुर निवासी अनीता पांडेय ने बताया कि पति चार भाई हैं। पति सहित तीन भाई बाहर रहते हैं। गांव में एक भाई रह रहा है। गांव में पैतृक मकान और जमीन साझे की है। घर में बने तीन कमरों में एक एक कमरे पर उनका कब्जा था। जब वह लोग गांव आते तो उसी कमरे में रहते थे। 24 अक्तूबर को जब गांव आए तो देखा कि भतीजे विट्ठल पांडेय ने कमरे का ताला तोड़कर उनका सामान निकाल कर अपने सामान में मिला लिया। कमरे में अपना सामान भर कर कब्जा कर लिया। जब कमरा खोलने के लिए कहा तो विट्ठल और पत्नी गाली-गलौज करते हुए झगड़े पर उतारू हो गए। झूठा मुकदमा लिखा कर जेल भेजने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस ने नामजद दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है।