फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   captive died in district jail

कारागार में हत्या के मामले में निरुद्ध बुजुर्ग बंदी की हुई मौत

Fri, 05 Feb 2021 10:38 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
captive died in district jail
05एमएनपी-07-जिला अस्पताल में उपचार के दौरान जेल के बंदी की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिज? - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिला कारागार में हत्या के एक मामले में निरुद्ध चल रहे बंदी की बृहस्पतिवार रात में तबियत बिगड़ गई। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां बंदी ने दम तोड़ दिया। जेल प्रशासन ने बताया कि बंदी फेफड़ों में संक्रमण से जूझ रहा था। उसका जेल अस्पताल में इलाज चल रहा था। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला हरिसिंह निवासी 67 वर्षीय भजन लाल जाटव को पुलिस ने 28 दिसंबर 2020 को हत्या व आपराधिक षड्यंत्र रचे जाने संबंधी मामले में जेल भेजा था। भजन लाल फेफड़ों में संक्रमण से जूझ रहा था। जेल में पहुंचने के बाद से ही उनकी तबियत खराब चल रही थी। जेल अस्पताल में 18 जनवरी से उनका इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार देर रात अचानक उनकी तबियत अधिक बिगड़ी तो बंदीरक्षक उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

वहां भर्ती होने के कुछ देर बाद ही भजन लाल ने दम तोड़ दिया। जेल प्रशासन की ओर से सूचना दिए जाने के कुछ देर बाद ही मृतक के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग बंदी फेफड़ों में संक्रमण की समस्या से जूझ रहे थे। जेल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। जिला अस्पताल में बंदी की मौत हुई है।
हरिओम शर्मा, जेल अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed