{"_id":"6323ffd9cb60e472c803f0cb","slug":"cantonment-board-gave-contract-to-municipal-corporation-for-rs-1160-per-dog-for-sterilization","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: प्रति कुत्ता 1160 रुपये, नसबंदी के लिए के लिए छावनी परिषद ने दिया नगर निगम को ठेका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: प्रति कुत्ता 1160 रुपये, नसबंदी के लिए के लिए छावनी परिषद ने दिया नगर निगम को ठेका
Fri, 16 Sep 2022 10:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 16 Sep 2022 10:17 AM IST
सार
छावनी घुमंतू गोवंश सहित अन्य पशुओं की धरपकड़ के लिए भी कार्ययोजना पर काम कर रहा है, ताकि छावनी के क्षेत्र को घूमंतू पशुओं से मुक्त कराया जा सके।
विज्ञापन
कुत्ते।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा छावनी परिषद के इलाके में घूमंतू कुत्तों को पकड़कर उनकी नसबंदी कराई जाएगी। इसके लिए छावनी प्रशासन ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ सहमति बना ली है। इसमें छावनी के कर्मचारी भी सहयोग करेंगे। छावनी प्रशासन निगम को नसबंदी के लिए भुगतान भी करेगा।
छावनी के आठ वार्डों में भी घूमंतू कुत्तों से लोग परेशान हैं। पर्यटक स्थलों जैसे आगरा किले के आसपास भी काफी संख्या में कुत्ते हैं। ऐसे में छावनी प्रशासन ने इन कुत्तों ने पकड़ने के लिए नगर निगम को पत्र लिखकर अवगत कराया था। इसके बाद निगम प्रशासन ने नसबंदी के शुल्क के बारे में जानकारी दी। छावनी के अधिकारियों ने नगर निगम के अधिकारियों से मुलाकात करके नसबंदी के लिए प्रत्येक कुत्ते के लिए 1160 रुपये जमा करने पर सहमति जता दी है।
अब निगम की टीमों के साथ छावनी के कर्मचारी कुत्तों को पकड़वाने में सहयोग करेंगे। इसके बाद नगर निगम की टीमें नसबंदी के बाद कुत्तों को उन्हीं इलाकों में छोड़ देंगी। इसके साथ ही छावनी घुमंतू गोवंश सहित अन्य पशुओं की धरपकड़ के लिए भी कार्ययोजना पर काम कर रहा है, ताकि छावनी के क्षेत्र को घूमंतू पशुओं से मुक्त कराया जा सके।