{"_id":"632db5ba5d7e4631b11ea4ba","slug":"canter-driver-molested-prd-jawan-posted-in-women-s-police-station-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: महिला थाने में तैनात पीआरडी जवान को कैंटर में लिफ्ट लेना पड़ा भारी, चालक ने की ऐसी हरकत, उड़ गए होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: महिला थाने में तैनात पीआरडी जवान को कैंटर में लिफ्ट लेना पड़ा भारी, चालक ने की ऐसी हरकत, उड़ गए होश
Fri, 23 Sep 2022 07:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 23 Sep 2022 07:03 PM IST
सार
कैंटर में लिफ्ट लेना महिला पीआरडी जवान को महंगा पड़ गया। कैंटर चालक ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी, जिससे महिला जवान के होश उड़ गए। उसने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद राहगीरों ने उसे बचाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
विस्तार
एटा के अवागढ़ में महिला पीआरडी जवान को कैंटर में लिफ्ट देकर चालक और क्लीनर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पीआरडी जवान ने बताया कि आरोपी अपहरण कर दुष्कर्म करना चाहते थे। महिला के चीखने पर राहगीरों ने कैंटर का पीछा किया और उसे बचाया।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला पीआरडी में नौकरी करती है। इन दिनों उसकी ड्यूटी एटा महिला थाने में चल रही है। बृहस्पतिवार की शाम वह एटा आने के लिए अवागढ़ अड्डे पर रोडवेज बस का इंतजार कर रही थी। उस समय वर्दी में थी। इस दौरान एक कैंटर आया और अलीगंज जाने की बात कही। महिला को एटा छोड़ने की बात कह कर कैंटर में बैठा लिया। बसुंधरा पहुंचते ही चालक ने कैंटर को एका की ओर मोड़ दिया, जब उसने कारण पूछा तो चालक ने कहा चुपचाप बैठी रहो।
आरोपियों ने दुष्कर्म कर हत्या की धमकी देते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। वह चिल्लाई, इस पर कुछ लोगों ने कैंटर का पीछा किया। गांव गलुआ के पास लोगों ने कैंटर को रुकवाया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और उसे चौकी लेकर आई। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले किया था। थानाध्यक्ष फूलचंद्र ने बताया कि महिला पीआरडी की तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।