फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Canter drags car for 100 meters, two friends die

Agra News: कैंटर ने कार को 100 मीटर तक घसीटा, दो दोस्ताें की मौत

Wed, 22 Jul 2026 12:44 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Canter drags car for 100 meters, two friends die
फतेहाबाद फोटो।बाह फतेहाबाद मार्ग पर कैंटर में घुसी कार
फतेहाबाद। बाह-फतेहाबाद मार्ग पर सोमवार रात बाबा की तिबरिया के पास कैंटर और कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। कार का अगला हिस्सा कैंटर में बुरी तरह फंस गया। कैंटर ने कार को 100 मीटर तक घसीटा। कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने हाइड्रा और कटर मशीन की मदद से कार को काटकर दोनों दोस्तों के शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए।
विज्ञापन

हादसा सोमवार रात 1:30 बजे करीब हुआ। बापू नगर थाना सेक्टर 58 बल्लभगढ़ हरियाणा निवाासी कार चालक योगेश (32) अपने दोस्त नितिन (22) निवासी जाजरू थाना सेक्टर 58 बल्लभगढ़ हरियाणा के साथ बाह से वरना कार में फतेहाबाद की ओर आ रहे थे। बाह-फतेहाबाद रोड पर बाबा की तिबरिया के पास तेज रफ्तार कैंटर से कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। कैंटर ने कार को 100 मीटर तक घसीटा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों दोस्त कार के अंदर ही फंस गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद भी कार सवारों को नहीं निकाल सकी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया। हाइड्रा की सहायता से करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कार को कैंटर से अलग किया गया। कटर मशीन से कार की खिड़कियों को काटकर दोनों दोस्तों के शव बाहर निकाले गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन छोड़कर भाग गया। इस दौरान मार्ग पर लोगों की भारी भीड़ जमा रही। प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद ने बताया कैंटर चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस कैंटर चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


जिम चलाते थे दोनों दोस्त, अयोध्या जाने की कहकर निकले थे घर से
योगेश के परिजन ने बताया कि वह जिम चलाता था। उसके दो पुत्र हैं। वहीं, योगेश का नितिन दोस्त है। दोनों मिलकर जिम का संचालन करते थे। दोनों दोस्त घर से अयोध्या जाने की कहकर निकले थे। नितिन के परिजन ने बताया नितिन अविवाहित है। वह योगेश के साथ जिम में रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
प्रथम दृष्टया हादसे की वजह दोनों वाहनों की तेज रफ्तार मानी जा रही है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसका अगला हिस्सा पूरी तरह कैंटर में समा गया। हादसे की भयावहता को देखते हुए पुलिस का भी मानना है कि यदि किसी एक वाहन की गति नियंत्रित होती तो संभवतः इतनी बड़ी दुर्घटना टाली जा सकती थी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

----

हादसे के बाद लगी वाहनों की कतार
भीषण हादसे के बाद बाह-फतेहाबाद मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। दुर्घटनाग्रस्त कैंटर और कार सड़क पर फंसे रहने के कारण करीब दो घंटे तक वाहन रेंगते रहे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया और एक-एक कर वाहनों को निकाला। हाइड्रा की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाए जाने के बाद ही मार्ग पर यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed