फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Canter collides with tractor-trolley of devotees coming from Mudiya Purnima Fair one dead seven injured

UP: मुड़िया पूर्णिमा मेला से आ रहे श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर-ट्राली में कैंटर ने मारी टक्कर, एक की मौत; 7 घायल

Sat, 20 Jul 2024 12:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 20 Jul 2024 12:56 PM IST
सार

जैतपुर के गढ़ी प्रताप पुरा गांव के पास शनिवार की सुबह कैंटर और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में मध्यप्रदेश के भिंड जिले के एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 7 गंभीर रूप से घायल हो गये। ट्रैक्टर ट्राली सवार श्रद्धालु गोवर्धन मेले से अपने घर वापस लौट रहे थे।
 

विज्ञापन
Canter collides with tractor-trolley of devotees coming from Mudiya Purnima Fair one dead seven injured
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुड़िया पूर्णिमा मेला से आ रहे श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर-ट्राली में कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। सड़क दुर्घटना में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबिक सात अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि सभी लोग एकादशी की परिक्रमा लगाने गोवर्धन गये थे। शनिवार को वापस लौट रहे थे। जैतपुर पुलिस के मुताबिक गढ़ी प्रताप पुरा गांव के पास पीछे से कैंटर ने ट्रॉली में टक्कर मार दी। कैंटर में मुर्गे लदे थे। टक्कर से ट्रॉली में सवार आठ श्रद्धालु घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पर भर्ती कराया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद सैफई पीजीआई रेफर कर दिया। सैफई ले जाते समय अंकित (35) पुत्र नत्थू सिंह की मौत हो गई। जबकि घायलों अंकित की पत्नी किरन, भाई पंकज, मनोज शर्मा, मनोज शर्मा के भाई रमाकांत शर्मा, राजाराम बघेल, जयकरन,गुड्डी देवी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed