फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   candle march in mathura for justice in jwellers murder case

सराफ हत्याकांडः मथुरा में अभूतपूर्व बंद, न्याय के लिए व्यापारियों का कैंडल मार्च

Wed, 17 May 2017 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 17 May 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
candle march in mathura for justice in jwellers murder case
कैंडल मार्च - फोटो : अमर उजाला
होलीगेट पर कोयला वाली गली में सराफा कारोबारी मेघ अग्रवाल और विकास अग्रवाल की हत्या और 4 करोड़ की लूट के विरोध में बुधवार को पूरा मथुरा अभूतपूर्व रूप से बंद रहा। वहीं मुख्यमंत्री के निर्देश पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा और डीजीपी सुलखान सिंह को मृतकों के परिजनों और व्यापारियों के साथ-साथ भाजपाइयों का आक्रोश झेलना पड़ा। शाम को व्यापारी समाज ने कैंडल मार्च निकाला और बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी के साथ घटना के जल्द से जल्द खुलासे की मांग की। 
विज्ञापन


सोमवार देर शाम हुई सनसनीखेज वारदात के विरोध में बुधवार को शहर ही नहीं बल्कि पूरा मथुरा जिला बंद रहा। गली-मुहल्लों की दुकानें भी नहीं खुलीं। न पेट्रोल पंपों पर तेल बिका और न ही वकीलों ने काम किया। व्यापारियों ने बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर जगह जगह प्रदर्शन किया। पुलिस और सरकार के खिलाफ नारे गूंजते रहे। 
विज्ञापन


वहीं मुख्यमंत्री के निर्देश पर कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा और डीजीपी सुलखान सिंह मेघ अग्रवाल और विकास अग्रवाल के घर सांत्वना देने पहुंचे। वहां मौजूद लोगों ने मंत्री और डीजीपी को खूब खरी खोटी सुनाई। इसके बाद मंत्री और डीजीपी को घटनास्थल पर जाना था लेकिन ऐन वक्त पर कार्यक्रम बदल दिया गया। इस पर व्यापारियों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को व्यापारी समाज के पुरुष, महिलाएं और बच्चे कैंडल लेकर सड़क पर उतर आए। पोस्टर और बैनर लेकर मार्च किया व पुलिस से घटना के जल्द से जल्द खुलासे की मांग की। कैंडल मार्च में लोगों के चेहरों पर आक्रोश साफ देखा जा सकता था। 19 मई को सराफा कारोबारियों ने प्रदेश बंद का आह्वान किया है।

उप्र सराफा एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री रवींद्र नाथ रस्तोगी ने बताया कि कारोबारी इस वारदात के खुलासे की मांग को लेकर जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करके डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे। लखनऊ के सराफा कारोबारी जीपीओ पर प्रदर्शन करने के बाद भाजपा मुख्यालय का घेराव करके न्याय की मांग करेंगे।
 

सीओ सिटी सहित पांच निलंबित, खुलासे के करीब पहुंची पुलिस

candle march in mathura for justice in jwellers murder case
बाजार बंद - फोटो : अमर उजाला
सराफ हत्याकांड को लेकर दबाव में आई पुलिस ने जल्द वारदात के खुलासे का दावा किया है। वहीं मामले में अब तक मथुरा के सीओ सिटी सहित पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। बुधवार को सीओ सिटी जगदीश चंद्र सिंह और कोतवाल सुरेंद्र पाल सिंह को सस्पेंड कर दिया गया। सीओ सिटी को डीजीपी की संस्तुति पर शासन स्तर से और कोतवाल को एसएसपी स्तर से निलंबित किया गया है।

इससे पहले जिला स्तर से चौकी इंचार्ज और दो सिपाहियों को ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में निलंबित किया जा चुका है। निलंबन के दौरान जगदीश चंद्र सिंह डीजीपी मुख्यालय से संबद्घ रहेंगे। माना जा रहा है कि इस मामले में एसपी सिटी समेत कई अफसरों पर भी गाज गिर सकती है। अधिकारी दावा कर रहे हैं कि पुलिस खुलासे के करीब पहुंच गई है। सीसीटीवी फुटेज से कुछ बदमाशों को पहचान लिया गया है। इस मामले में बीस से अधिक संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed