फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Candidates putting all their energy into campaigning in Agra this breaking rules

Election 2024: जहां टूट रहे नियम...वहां नहीं पहुंचे उड़नदस्ते, प्रत्याशियों के काफिले में दौड़ रहे मनमाने वाहन

Thu, 11 Apr 2024 02:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 11 Apr 2024 02:32 PM IST
सार

Election 2024: चुनावी अखाड़े में प्रत्याशियों के दांव-पेंच शुरू हैं। जहां नियम टूट रहे वहां उड़नदस्ते नहीं पहुंचे। प्रत्याशियों के काफिले में मनमाने वाहन दौड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
Candidates putting all their energy into campaigning in Agra this breaking rules
कहानी चुनाव की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में चुनावी अखाड़े में प्रत्याशियों के दांव-पेंच शुरू हैं। प्रचार में ताकत झोंकी जा रही है। नियम टूट रहे हैं। आचार संहिता तार-तार हो रही है। जहां नियम टूट रहे हैं वहां उड़नदस्ते नहीं पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


आचार संहिता उल्लंघन का जिले में एक केस दर्ज हो चुका है। फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार पर आचार संहिता उल्लंघन के आरोप हैं। दूसरी तरफ सी-विजिल एप पर 80 से अधिक उल्लंघन की शिकायतें हैं।
विज्ञापन


उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई नहीं हो रही। फतेहपुर सीकरी में सबसे ज्यादा घमासान है। अनुमति से अधिक भीड़ जुटाई जा रही है। काफिले में मनमाने वाहन दौड़ रहे हैं। जिले में 27 उड़नदस्ते और नौ विधानसभा क्षेत्र हैं। प्रत्येक क्षेत्र में तीन-तीन उड़नदस्ते तैनात हैं। एक भी उड़नदस्ता नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं कर पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

58 जोन व 364 सेक्टरों में बंटा जिला

उड़नदस्ते भले ही सक्रिय हों लेकिन स्थायी निगरानी टीमें 12 अप्रैल के बाद सक्रिय होंगी। 81 स्थायी निगरानी टीमें आगरा व फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में नजर रखेंगी। जिले को 58 जोन और 364 सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक टीम में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी हैं। इनके अलावा जिले में 18 वीडियो निगरानी टीमें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed