फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   candidates expenses of the by election campaign in agra north constituency

उत्तर विधानसभा उपचुनाव: सपा उम्मीदवार सूरज शर्मा ने इस मामले में सबको पीछे छोड़ा

Sun, 12 May 2019 02:35 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 12 May 2019 02:35 PM IST
विज्ञापन
candidates expenses of the by election campaign in agra north constituency
सपा उम्मीदवार सूरज शर्मा - फोटो : अमर उजाला
आगरा उत्तर विधानसभा उपचुनाव के लिए 19 मई को मतदान होना है। सभी प्रत्याशी अपने-अपने स्तर से जमकर प्रचार प्रसार कर रहे हैं। अभी चुनावी खर्च में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सूरज शर्मा सभी उम्मीदवारों पर भारी पड़ रहे हैं। 
विज्ञापन


शनिवार को सभी उम्मीदवारों ने अपने खर्च का ब्यौरा चुनाव अधिकारी को दर्ज कराया। सपा के सूरज शर्मा अब तक चुनाव प्रचार में 6,54,939 रुपये खर्च कर सबसे आगे हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने 2,62,700 रुपये खर्च किए हैं। 
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस उम्मीदवार रनवीर शर्मा ने 2,17,099 रुपये, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के दिलीप कुमार बघेल ने 32,571 रुपये, आदर्श समाज पार्टी के रोहित ने 43,035 रुपये, वंचित समाज इंसाफ पार्टी के राशिद अली चौधरी ने 1,87,941 रुपये खर्च किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्रत्याशियों ने खर्च किए इतने रुपए

निर्दलीय रामबृज यादव ने 11,510, मंजू शर्मा ने दस हजार, धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने 18,014, लक्ष्मी स्वरूप मित्तल ने 71,815, अनिल कुमार कुशवाहा ने 23,002 रुपये खर्च किए हैं। निर्दलीय उम्मीदवार इदरीश की ओर से चुनावी खर्चा न दिए जाने पर चुनाव अधिकारी ने नोटिस जारी किया है।

विधानसभा उपचुनाव के मैदान में 12 उम्मीदवार हैं। अब प्रचार के कुछ ही दिन बचे हैं। 17 मई की शाम छह बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा। 18 मई उत्तर विधानसभा क्षेत्र के बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। 19 मई को सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed