{"_id":"69ed904337ea241e390079bc","slug":"candidates-arrive-in-agra-instead-of-mainpuri-for-home-guard-recruitment-exam-2026-04-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड भर्ती: प्रवेश पत्र में हुई बड़ी गलती, मैनपुरी की जगह आगरा पहुंचे अभ्यर्थी; डीएम ने दिलवाई परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्ड भर्ती: प्रवेश पत्र में हुई बड़ी गलती, मैनपुरी की जगह आगरा पहुंचे अभ्यर्थी; डीएम ने दिलवाई परीक्षा
Sun, 26 Apr 2026 09:41 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 26 Apr 2026 09:41 AM IST
सार
होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दाैरान बड़ी खामी सामने आई। प्रवेश पत्र पर जिले का नाम नहीं लिखे होने के चलते अभ्यर्थी मैनपुरी की जगह आगरा पहुंच गए। ऐसे में उनकी परीक्षा छूट गई। वह हंगामा करने लगे। ऐसे में जिलाधिकारी ने उन्हें बड़ी राहत दी। अभ्यर्थियों को परीक्षा दिलवाई।
विज्ञापन
होमगार्ड भर्ती परीक्षा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
होमगार्ड भर्ती परीक्षा में जिम्मेदारों की गलती के कारण काफी संख्या में अभ्यर्थियों की परीक्षा छूट गई। इस पर उन्होंने जीआईसी केंद्र पर हंगामा कर दिया। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंच कर शिकायत की। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने उनकी परेशानी सुनने के बाद दूसरी पाली में सभी को परीक्षा दिलवाई।
होमगार्ड भर्ती परीक्षा में मथुरा और कई अन्य जिलों के परीक्षार्थियों का मैनपुरी के आगरा रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। उनके प्रवेशपत्र में जीआईसी, आगरा रोड के बाद जिले का नाम नहीं लिखा गया। उसके स्थान पर जिले का पिन कोड अंकित था। अभ्यर्थियों ने गूगल पर परीक्षा केंद्र के बारे में पड़ताल की। इंटरनेट पर उतनी जानकारी देने से उन्हें केंद्र की लोकेशन आगरा के शाहगंज स्थित जीआईसी दिखाई गई। सुबह 50 से अधिक अभ्यर्थी केंद्र पर पहुंच गए।

Trending Videos
केंद्र में प्रवेश के दौरान चेकिंग के समय उन्हें परीक्षा केंद्र मैनपुरी में होने की जानकारी देकर प्रवेश नहीं दिया गया। काफी अभ्यर्थी हंगामा कर लौट गए। कुछ अपनी बात पर अडिग रहे और प्रदर्शन के बाद पहले केंद्र के मजिस्ट्रेट को मामले से अवगत कराया। इसके बाद क्षेत्रीय एसडीएम से मिलकर जिलाधिकारी तक अपनी बात पहुंचाई। जिलाधिकारी ने उन्हें समझाकर रोका और भर्ती बोर्ड के अधिकारियों से बात की। जिलाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद दूसरी पाली में ऐसे 37 अभ्यर्थियों की परीक्षा दिलवाई गई।
विज्ञापन
सही तरह से नहीं अंकित था पता
भर्ती बोर्ड ने प्रवेशपत्र पर सही तरह से पता अंकित नहीं किया था। दिए गए पते को गूगल पर देखने के बाद मेरे जैसे कई अभ्यर्थी परीक्षा देने गलत केंद्र पर पहुंच गए थे। जिलाधिकारी ने हमारी परीक्षा करवाई। अगर परीक्षा छूटती तो बोर्ड कुछ नहीं करता। ऐसी गलतियों का दोहराव नहीं होना चाहिए। - हेमंत कटारा, मथुरा

पहुंचने का नहीं था समय
पता गलत तरीके से लिखा होने के कारण हमारी परीक्षा छूट रही थी। जीआईसी केंद्र पर मैनपुरी में केंद्र होने का पता चला। हमारे पास परीक्षा केंद्र पहुंचने का समय नहीं था। हमारी परेशानी सुनने के बाद अधिकारियों ने मदद की वरना हमारी महीनों की तैयारी पर पानी फिर जाता। - ऋषिकेश, मथुरा
आगरा पढ़कर आ गए थे अभ्यर्थी
बच्चों के प्रवेशपत्र में मैनपुरी की आगरा रोड का जिक्र था लेकिन आगरा पढ़कर वह जिले में पहुंच गए। परीक्षा देने से वंचित न रहें इसलिए बोर्ड के अधिकारियों से बात कर आगरा में परीक्षा दिला दी गई है। -मनीष बंसल, जिलाधिकारी आगरा
ये भी पढ़ें-होमगार्ड भर्ती: परीक्षा में पकड़े फर्जी अभ्यर्थी, बायोमेट्रिक मिलान में खुली पोल; ऐसे तैयार किया प्रवेश पत्र