फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Canal jumped woman and daughter did not get a clue

दूसरे दिन भी चली नहर में कूदी महिला व बच्ची की तलाश

Mon, 24 Jan 2022 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Canal jumped woman and daughter did not get a clue
कुसमरा। चौकी क्षेत्र स्थित लोअर गंगा नहर में रविवार को बच्ची के साथ छलांग लगाने वाली महिला का दूसरे दिन भी कोई पता नहीं लग सका। सोमवार को दिन भर पुलिस व गोताखोरों की टीम तलाश करती रही। उधर महिला के परिजन भी आसपास के क्षेत्र में तलाश करते रहे।
विज्ञापन

थाना किशनी के कुसमरा चौकी क्षेत्र के गांव सिंगनी निवासी 45 वर्षीय चंद्रा चौहान रविवार को चार साल की पुत्री को पीठ पर बांध कर नहर में कूद गईं थीं। घटना के बाद ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई है। लेकिन अभी तक महिला व बच्ची के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। गोताखोर भी नहर में तलाश अभियान जारी रखे हुए हैं। दमकल की टीम ने नहर के एक हिस्से में जाल लगाया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। चौकी इंचार्ज रूपेश कुमार ने बताया कि महिला व बच्ची की तलाश जारी है। पीएसी की टीम को भी तलाश में सहयोग के लिए बुलाया गया है। अभी तक दोनों का कोई पता नहीं लग सका है। पुलिस तलाश के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed