{"_id":"5a813de44f1c1ba32a8b6f1d","slug":"canada-advance-team-reached-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कनाडा के PM इस दिन करेंगे ताजमहल का दीदार, एडवांस टीम पहुंची आगरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनाडा के PM इस दिन करेंगे ताजमहल का दीदार, एडवांस टीम पहुंची आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 12 Feb 2018 12:41 PM IST
विज्ञापन
जस्टिन ट्रूडो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो 18 फरवरी को ताजमहल का दीदार करने के लिए आ सकते हैं। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उनकी एडवांस टीम ने भी शहर में डेरा डाल दिया है।
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की जानकारी ले रहे हैं। टीम के सदस्य स्वयं भी गुपचुप तरीके से अपनी तरफ से सुरक्षा खाका तैयार करने में जुटे हैं।
जस्टिन ट्रूडो के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए कनाडा की एडवांस टीम ने शनिवार को जिलाधिकारी के साथ बैठक भी की। उन्होंने ताजमहल भ्रमण से संबंधित जानकारी हासिल की।

ताजमहल
साथ ही खेरिया हवाई अड्डे से ताजमहल तक के रूट के बारे में चर्चा की। इस रूट पर कितना रिहायशी एरिया है, कितने बाजार पड़ेंगे, यहां सुरक्षा व्यवस्था के क्या बंदोबस्त होंगे। इसी तरह की तमाम जानकारियां उन्होंने एकत्रित कीं।
बताया जा रहा है कि खेरिया हवाई अड्डे से ताजमहल भ्रमण तक कनाडा के प्रधानमंत्री का तीन घंटे का कार्यक्रम होगा। वह लगभग दो घंटे ताज में रुकेंगे।
बताया जा रहा है कि वीवीआईपी भ्रमण के दौरान ताजमहल सुबह नौ बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक बंद रखा जा सकता है। हालांकि अधिकारिक तौर पर उनके कार्यक्रम की पुष्टि नहीं की गई है।

मिल चुकी है जानकारी
जिला प्रशासन को जस्टिन ट्रूडो के संभावित कार्यक्रम के बारे में जानकारी कई दिन पहले ही मिल चुकी है। इसके मुताबिक, वह 18 फरवरी को सुबह नौ बजे खेरिया हवाई अड्डे पर आएंगे, यहां से सीधे ताजमहल देखने जाएंगे।
इस दौरान उनके साथ प्रतिनिधिमंडल भी रहेगा। वह लगभग पूर्वाह्न 11 बजे तक ताज में रहेंगे। इसके बाद वह किसी होटल में कुछ देर के लिए रुक सकते हैं।
इस दौरान उनके साथ प्रतिनिधिमंडल भी रहेगा। वह लगभग पूर्वाह्न 11 बजे तक ताज में रहेंगे। इसके बाद वह किसी होटल में कुछ देर के लिए रुक सकते हैं।