फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   can be closed inner road toll plaza in agra

इस वजह से ठप हो सकता है इनर रिंग रोड टोल प्लाजा

Thu, 18 Jan 2018 11:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 18 Jan 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
can be closed inner road toll plaza in agra
Toll Plaza - फोटो : File Photo
आगरा में इनर रिंग रोड योजना में विकास प्राधिकरण को बड़ा झटका लगा है। योजना के पहले चरण में टोल वसूल रही संस्था ने टोल टैक्स वसूली की प्रक्रिया से हाथ खड़े कर दिए हैं। 
विज्ञापन


संस्था के पदाधिकारियों का कहना है कि विकास प्राधिकरण दो पहिया वाहनों को टोल फ्री करे अन्यथा संस्था टोल प्लाजा का संचालन नहीं कर पाएगी। 

इनर रिंग रोड टोल टैक्स वसूली का ठेका महाराष्ट्र की एक संस्था को मिला था। संस्था ने करीब छह करोड़ रुपये सालाना की बोली लगाई थी। टोल टैक्स की वसूली प्रारंभ होते ही वहां विवाद खड़ा हो गया।
विज्ञापन

इनर रिंग रोड के लिए जमीन देने वालों किसानों ने टोल वसूली का विरोध कर दिया और दोपहिया वाहनों को टोल फ्री करने की मांग शुरू हो गई। कुछ ग्रामीणों ने टोल कर्मियों से मारपीट भी कर दी। 

प्राधिकरण के अधिकारियों ने मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन कोई हल नहीं निकला है। टोल वसूली में लगी संस्था के पदाधिकारियों का कहना है कि टोल प्लाजा पर आए दिन झगड़े हो रहे हैं। 

दो पहिया चालक किसी भी हालत में टोल देने को तैयार नहीं है। रात के समय सड़क पर 15-20 बाइक सवारों का ग्रुप आता है टोल कर्मियों से झगड़ा करता है। इससे कर्मचारी परेशान हैं। 

ये कहा संस्‍था ने 

संस्था के पदाधिकारी ने एडीए अधिकारियों से कहा कि या तो प्राधिकरण दो पहिया वाहनों को टोल फ्री कर दे अन्यथा संस्था को टोल टैक्स वसूली का करार रद्द करना पड़ेगा। 

सचिव हरीराम का कहना है कि इस आशय का पत्र उन्हें मिला है। इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वार्ता के बाद ही कुछ तय हो पाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed