फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   campus of Dr. Bhimrao Ambedkar University will be decorated with junk located in Agra

UP: कबाड़ से संवरेगा डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय परिसर, मूर्तिकला विभाग के विद्यार्थी प्रदान करेंगे आकृति

Mon, 15 Jan 2024 01:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 15 Jan 2024 01:26 PM IST
सार

आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय परिसर कबाड़ से संवरेगा। मूर्तिकला विभाग के विद्यार्थी आकृति  प्रदान करेंगे। इसकी तैयारी कर ली गई है। 

विज्ञापन
campus of Dr. Bhimrao Ambedkar University will be decorated with junk located in Agra
कबाड़ से तैयार आकृतियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पुराने भवनों, फर्नीचर आदि का कबाड़ ही उसकी शोभा बढ़ाएगा। ललित कला संस्थान के मूर्तिकला विभाग के विद्यार्थी कबाड़ को विभिन्न विभागों के आधार पर आकृति प्रदान करेंगे। विश्वविद्यालय के सभी परिसर कबाड़ से बनने वाली आकर्षक आकृतियों से संवरेंगे।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्यालयों, शिक्षण व आवासीय संस्थानों से कबाड़ एकत्रित कराने शुरू कर दिए हैं। इनमें से जरूरत का कबाड़ ललित कला संस्थान के मूर्तिकला विभाग को उपलब्ध कराया जा रहा है। विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गणेश कुशवाह ने बताया कि कुलपति की मंशा के अनुरूप कबाड़ से सुंदर आकृतियां तैयार किए जाने का काम शुरू कराया जा रहा है। यह एक अच्छी पहल है। इसके कई फायदे होंगे। विद्यार्थियों को काम मिलेगा। कबाड़ का सही इस्तेमाल हो जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों की प्रतिभा से लोग रूबरू होंगे।

विज्ञापन

परीक्षाओं के बाद होगा काम

वनस्पति विभाग के लिए मूर्तिकला के विद्यार्थी पेड़-पौधे, फूल आदि बनाएंगे। इसी तरह जंतु विज्ञान विभाग के लिए जीव-जंतुओं की आकृति उकेरी जाएगी। रसायन विज्ञान विभाग, इंजीनियरिंग संस्थान आदि के लिए भी विद्यार्थी आकृतियां बनाएंगे। मूर्तिकला विभाग में विशेषज्ञता वाले 20 विद्यार्थी हैं। 30 तक परीक्षाएं, इसके बाद काम तेजी से काम किया जाएगा। शुरूआत एक-दो दिन में ही हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जी-20 के तहत अच्छा काम किया

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी ने बताया कि मूर्तिकला विभाग के विद्यार्थियों ने जी-20 के तहत अच्छा काम किया। मंडलायुक्त कार्यालय के बाहर वेस्ट टू वंडर पार्क में अपनी कला का प्रदर्शन किया। संजय प्लेस में कॉसमॉस मॉल के सामने कबाड़ से मोर आदि बनाए। विद्यार्थियों की प्रतिभा को और निखारने के लिए मंच दिया जा रहा है। विश्वविद्यालय के सभी परिसरों में इन विद्यार्थियों का काम दिखेगा। विश्वविद्यालय से निकलने वाला कबाड़ इनको उपलब्ध कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed