फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Campaigning stopped, candidates put in all their strength

Agra News: थम गया प्रचार, प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

Mon, 06 May 2024 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 06 May 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Campaigning stopped, candidates put in all their strength
कासगंज। एटा लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान 7 मई को होगा। रविवार की शाम चुनाव प्रचार थम गया और अब मतदान के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभी प्रत्याशियों ने अपने अपने स्तर से जुलूस निकालकर मतदाताओं से वोट की अपील की। वहीं, नुक्कड़ सभाओं और बैठकों के गांव-गांव आयोजन किए।
विज्ञापन

चुनाव प्रचार की धुन रविवार का आखिरी दिन होने के कारण काफी तेज सुनाई दी। हर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा, सपा, बसपा सहित अन्य प्रत्याशियों के समर्थक भागदौड़ करते नजर आ रहे थे और अपने-अपने प्रत्याशी के समर्थन में वोट की अपील कर रहे थे।
विज्ञापन

गंजडुंडवारा में भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद राजवीर सिंह के लिए उनके पुत्र सौरव सिंह ने भाजपाइयों के साथ शहर में रोड शो करते हुए वोट मांगे। उन्होंने महाराणा प्रताप चौक पर महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। उसके बाद रोड शो निकाला। रोड शो रेलवे रोड, हनुमान गढ़ी चौराहा, सुदामापुरी, मोहल्लान धनपाल, मोहल्ला वाल्मीकि बस्ती, मोहल्ला घोसी व अन्य इलाकों में भ्रमण करके वोट मांगे। इस दौरान रोड शो में बुलडोजर भी लाया गया। बुलडोजर पर भाजपा के उत्साहित कार्यकर्ता सवार थे। जो तीसरी बार मोदी सरकार का नारा बुलंद कर रहे थे। वहीं प्रत्याशी सांसद राजवीर सिंह के समर्थन में नारे लगा रहे थे। इस दौरान नीरज किशोर मिश्रा, बौबी, कश्यप, मंजीत सिंह राठौर, पूर्व चेयरमैन संजीव महाजन, रिषी अग्रवाल, मुकेश सिंह भदौरिया, आराम सिंह शाक्य, अनूप महाजन, रमेश गुप्ता सहित तमाम भाजपा समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य ने सपा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव, प्रवेंद्र राणा, बाबू सिंह सहित अन्य वरिष्ठ सपा नेताओं के साथ पटियाली, सिढ़पुरा, गंजडुंडवारा इलाकों में सभाएं आयोजित कीं। भ्रमण कर लोगों से वोट मांगे। सपा कार्यकर्ता अखिलेश यादव के समर्थन में नारे लगा रहे थे। वहीं इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का दावा कर रहे थे। सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मयंक यादव ने कहा कि अब देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने वाली है। भाजपा सरकार से आम जनता त्रस्त हो चुकी है। इस दौरान राकेश वाल्मीकि, जीतू यादव, सुशील यादव, मोहम्मद रफीक, आनंदप्रिय विद्यार्थी आदि मौजूद रहे।
बसपा प्रत्याशी मोहम्मद इरफान ने शहर में अपने समर्थकों के साथ मतदाताओं से संपर्क कर वोट मांगे। गाडिय़ों के काफिले के साथ वे समर्थकों के साथ निकले और बसपा के लिए वोट की अपील की। वहीं उन्होंने अमांपुर क्षेत्र के सहावर रोड, कासगंज रोड, ददवारा, इस्लामनगर, शास्त्रीनगर, आंबेडकर नगर सहित अन्य इलाकों में प्रचार किया।

उन्होंने कहा कि बसपा नीति और सिद्धांत की पार्टी है। जो सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय के सिद्धांत पर काम करती है। बसपा प्रत्याशी का रोड शो एटा से आया। रोड शो ने शहर में भ्रमण किया फिर सोरोंजी की ओर रोड शो निकला। इस दौरान कासगंज जिलाध्यक्ष डीपी राना, एटा जिलाध्यक्ष बलवीर भास्कर, अखिलेश दिनकर, राजेंद्र गौतम, शिवदयाल टॉप्सन, नरेश गौतम, बबलू गौतम, लाल बहादुर सहित अन्य समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed