फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   campaign ended, auto drivers returned to their old ways now again three passengers in the front and four in ba

अनदेखी: अभियान थमते ही पुराने ढर्रे पर लौटे ऑटो चालक, अब फिर से तीन सवारियां आगे और चार पीछे

Thu, 01 Feb 2024 01:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 01 Feb 2024 01:18 PM IST
सार

गुरुद्वारा गुरु का ताल पर हुए भीषण हादसे में छह मौत होने के बाद ऑटो चालकों के खिलाफ अभियान चलाया गया था। चालक के बगल वाली सीट हटाकर ऑटो में क्षमता के अनुसार सवारियां बैठाने पर जोर दिया गया, लेकिन अभियान थमते ही लौटे ऑटो चालक पुराने ढर्रे पर लौट आए हैं।
 

विज्ञापन
campaign ended, auto drivers returned to their old ways now again three passengers in the front and four in ba
ऑटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में गुरुद्वारा गुरु के ताल के सामने हाईवे पर 2 दिसंबर को दर्दनाक हादसे में छह लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद पुलिस ने ऑटो के खिलाफ जिले भर में अभियान चलाया था। उस दौरान करीब 500 ऑटो के चालान, 100 सीज करने के साथ आगे की सीटें हटवाई थीं। चालकों को नियम के हिसाब से सवारी बैठाने के निर्देश भी दिए थे। मगर अभियान के थमते ही फिर से वही हाल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस अभियान के थमते ही ऑटो चालकों ने मनमानी शुरू कर दी। फिर से आगे की सीटें लगा लीं। हाईवे पर आगे तीन और पीछे चार सवारियां लादकर धड़ल्ले से ऑटों दौड़ रहे हैं। ऑटो चालक शहर के चौराहों पर खड़े होकर सवारी बैठाते नजर आते है। इसके बाद भी कोई रोक टोक नहीं है। जबकि शहर के हर चौराहे पर यातायात पुलिस कर्मी तैनात रहते हैं।
विज्ञापन


शहर में कई बार हादसे हो चुके हैं। हादसा होने के बाद पुलिस अभियान चलाती है। तब कुछ दिन हालात ठीक रहते हैं। अभियान के थमते ही फिर से वही नजारे दिखने लगते हैं। एमजी रोड पर वेन होने के बावजूद मयूरी व ऑटो दौड़ते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed