फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Calling Hindus violent is a challenge to the integrity of the country.

Agra News: हिंदुओं को हिंसक कहना देश की अखंडता को चुनौती

Wed, 03 Jul 2024 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 03 Jul 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Calling Hindus violent is a challenge to the integrity of the country.
कासगंज। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंगदल ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हिंदुओं को हिंसक बयान पर आक्रोश जताया। इस बयान को देश की अखंडता के लिए चुनौती बताया। राहुल की सदस्यता को समाप्त किए जाने की मांग करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया और गांधी मूर्ति पर पुतला फूंका।
विज्ञापन

जिला संयोजक दीपक गुप्ता ने कहा कि हिंदू समाज सभी को अपनाने वाला है। उसे हिंसक कहना राहुल गांधी का गैर जिम्मेदारी वाला बयान है। इससे देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता को चुनौती दी गई है। उनकी सदस्यता को समाप्त किया जाएगा। उनके बयान पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया। पहले जिलाधिकारी को सदस्यता समाप्त किए जाने की मांग करते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष प्रमोद साहू ने कहा कि राहुल गांधी के बयान से हिंदू समाज आहत है। उन्हें हिंदू समाज से माफी मांगना चाहिए। कार्यकर्ता राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गांधी मूर्ति पहुंचे। जहां पुतला फूंक कर आक्रोश जताया। इस दौरान नगर संयोजक आदित्य गुप्ता, प्रांत कोषाध्यक्ष विनय राज पन्नू, जिला मंत्री नवीन सक्सेना, प्रदीप कावरा, संजय गौड़ सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन






हिंदू को हिंसक बताने पर राहुल गांधी का फूंका पुतला
अमांपुर। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा हिंदू को हिंसक बताए जाने के भाजपाइयों, आरएसएस, विहिप एवं बजरंगदल ने आक्रोश जताया। वहीं नारेबाजी कर तिराहा पर राहुल गांधी का पुतला फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ चालक राकेश पाराशर ने कहा कि राहुल गांधी बहुसंख्यक हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। विहिप नगर अध्यक्ष अवधेश कुमार ने कहा कि हिंद समाज प्रेम, दया, सहिष्णुता के संदेश से प्रेरित है। उसे हिंसक बताना गलत है। कांग्रेस की मानसिकता एक पक्ष को खुश करने के लिए हिंदू विरोधी रही है। तिराहे पर एकत्रित होकर सभी ने पुतला फूंका। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री संजय सोलंकी, मंडल अध्यक्ष रूदप्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा दरवेश फौजी, पुष्पेंद्र वर्मा, आदित्य नंदन, नरेश वर्मा, नगर अध्यक्ष अवधेश कुमार, नगर संयोजक लक्ष्मण शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed