{"_id":"5cd82df1bdec2207897f1c74","slug":"caiaphit-express-train-engine-fails-in-firozabad-balrai-railway-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैफियत एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन हुआ फेल, साढ़े चार घंटे ट्रैक पर खड़ी रही गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैफियत एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन हुआ फेल, साढ़े चार घंटे ट्रैक पर खड़ी रही गाड़ी
Sun, 12 May 2019 08:00 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 12 May 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : डेमो
टूंडला में रविवार को कानपुर रेलखंड पर कैफियत एक्सप्रेस का इंजन तकनीकी खराबी के चलते फेल हो गया। इसके चलते ट्रेन करीब साढे़ चार घंटे तक ट्रैक पर खड़ी रही। ट्रेन के खड़े रहने से गर्मी से परेशान रेलयात्रियों ने जमकर हंगामा किया। रेल अधिकारियों के आदेश के बाद मालगाड़ी का इंजन लगाकर कैफियत एक्सप्रेस को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
आजमगढ़ से चलकर नई दिल्ली जा रही 12225 कैफियत एक्सप्रेस रविवार सुबह पांच बजे करीब कानपुर रेलखंड के बलरई रेलवे स्टेशन के निकट पहुंची थी। तभी अचानक ट्रेन के इंजन ने काम करना बंद कर दिया। चालक ने इंजन को पुन: चालू कर ट्रेन आगे बढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन चालक सफल नहीं हो सका।
चालक ने मामले की जानकारी टूंडला नियंत्रण कक्ष को दी। सूचना मिलने के बाद रेल अधिकारियों ने विभागीय कर्मचारियों की टीम को मौके पर रवाना कर दिया। ट्रेन के काफी समय तक खड़ा रहने पर रेलयात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया।

यात्रियों ने मगध एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस और राजधानी को भी रोकने का प्रयास किया। ऐसे में इंजन ठीक न होने पर भरथना रेलवे स्टेशन से मालगाड़ी का इंजन मंगाया गया। जो सुबह 9.30 बजे करीब लगाकर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया जा सका।
ट्रेन के ट्रैक पर खड़े होने के चलते कई गाड़ियों में देरी हुई। सियालदा-नईदिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, भुवनेश्वर- नईदिल्ली राजधानी, हावड़ा- नईदिल्ली राजधानी, राजेन्द्र नगर- नईदिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस, मुरी एक्सप्रेस, नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस, जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस सहित लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक ट्रेनें प्रभावित रहीं।