फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cages installed at Taj Mahal to catch monkeys before the arrival delegations of G-20 in Agra

Agra News: जी-20 के मेहमानों के आने से पहले बंदरों को पकड़ने के लिए ताजमहल पर लगाए पिंजरे

Fri, 06 Jan 2023 01:23 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 06 Jan 2023 01:23 PM IST
सार

 ताजमहल के 500 मीटर दायरे में कुत्तों और आवारा पशुओं को पकड़ा जा रहा है। इसके लिए सात वाहनों की अनुमति ली गई है। बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए गए हैं। 

विज्ञापन
Cages installed at Taj Mahal to catch monkeys before the arrival delegations of G-20 in Agra
बंदरों को पकड़ने के लिए लगा पिंजरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरवरी में प्रस्तावित जी-20 के मेहमानों के आने से पहले आगरा में नगर निगम ने ताजमहल के पास बंदरों, कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया है। बृहस्पतिवार को ताजमहल के दशहरा घाट पर नगर निगम ने बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए। इन पिंजरों में कुछ दिन तक खाना डाला जाएगा और बंदरों को पकड़ने के बाद उनकी नसबंदी और वैक्सीनेशन करके वापस छोड़ा जाएगा। 

विज्ञापन


नगर निगम के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि ताजमहल के 500 मीटर दायरे में कुत्तों और आवारा पशुओं को पकड़ा जा रहा है। इसके लिए सात वाहनों की अनुमति ली गई है। नगर निगम के 40 से ज्यादा कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को ताजगंज क्षेत्र में कुत्ते और आवारा पशुओं को पकड़ा। बता दें कि ताजमहल और उसके आसपास हजारों की संख्या में हैं। बीते साल उत्पाती बंदरों ने कई पर्यटकों को हमला किया था। 

विज्ञापन

आगरा में होंगी कॉन्फ्रेंस

जी-20 शिखर सम्मेलन की पहली बैठक भारत की मेजबानी में उदयपुर में हो चुकी है। फरवरी में आगरा में विदेशी राजनयिक, नेताओं और विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। फरवरी से अगस्त तक कई कॉन्फ्रेंस होंगी। जिनमें अमेरिका, रूस और जापान सहित 20 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। वीआईपी विजिट के दौरान ताजमहल में ड्रोन कैमरों से निगरानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed