Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CAE Mathura wins, thanks to batting by Gopal and Vinay

Agra News: गोपाल-विनय की बल्लेबाजी से सीएई मथुरा की जीत

Thu, 26 Nov 2026 02:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 26 Nov 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
CAE Mathura wins, thanks to batting by Gopal and Vinay
आगरा। डॉ. अजीत सिंह अंडर-19 चैंपियनशिप में खेले गए दो मुकाबलों में बल्लेबाजों और गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन दिखा। पहले मैच में सीएई मथुरा ने मान्या क्रिकेट अकादमी को पांच विकेट से हराया। वहीं दूसरे मुकाबले में केडीसीए बहराइच ने एनसीए मथुरा को शिकस्त दी।
विज्ञापन

सीएई मथुरा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। दोनों टीमों के देर से पहुंचने के कारण मैच 18-18 ओवर का खेला गया। मान्या क्रिकेट अकादमी ने पांच विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। भुवनेश चौधरी ने 86 रनों की शानदार पारी खेली। निखिल अत्री ने तीन और विनय ने दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएई मथुरा की टीम ने 17 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाकर पांच विकेट से जीत दर्ज की। टीम की ओर से गोपाल कर ने 63, विनय ने 39 और निकले ने 30 रन बनाए। हर्ष और नितिन ने दो-दो विकेट लिए। गोपाल कर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें राजेंद्र अत्री ने पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में केडीसीए एकेडमी बहराइच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाए। समद ने 33 और साफबान खान ने 25 रन का योगदान दिया। अनुज और अंकित ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनसीए मथुरा की टीम 87 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से राज ने 20 रन बनाए। उपमन्यु ने चार, काजी ने तीन और समीर ने दो विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की। बेहतरीन गेंदबाजी के लिए उपमन्यु को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed