{"_id":"6743293abeffbb9d2406d9ab","slug":"cadets-gave-fascinating-presentations-on-foundation-day-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-127675-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: स्थापना दिवस पर कैडेट्स ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: स्थापना दिवस पर कैडेट्स ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां
Sun, 24 Nov 2024 06:55 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 24 Nov 2024 06:55 PM IST
विज्ञापन
स्थापना दिवस पर कैडेट्स ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां
- नेशनल डिग्री कॉलेज भोगांव और क्रिश्चियन कॉलेज में आयोजित हुए कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी/भोगांव। एनसीसी दिवस पर जिले के अलग-अलग कॉलेजों में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कैडेट्स ने स्थापना दिवस पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किए। शहर के क्रिश्चियन कॉलेज और भोगांव के नेशनल डिग्री कॉलेज में कैडेट्स ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्रधानाचार्य और एनसीसी अधिकारियों ने एनसीसी के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।
थ्री यूपी बटालियन मैनपुरी की सब यूनिट क्रिश्चियन इंटर कॉलेज मैनपुरी में एनसीसी कैडेट ने 76 वां एनसीसी दिवस मनाया। इस अवसर पर कैडेट्स ने कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य संजोग मल्ल ने कैडेट्स को एनसीसी की स्थापना और उसके उद्देश्य से अवगत कराया और जीवन में अनुशासन और एकता की महत्ता को समझाया। हवलदार केसी नायक ने कैडेट्स को एनसीसी की विभिन्न जानकारियां प्रदान की और कैडेट्स को ड्रिल का अभ्यास कराया। इस अवसर पर विद्यालय के सीनियर डिवीजन के सीटीओ अभय प्रताप सिंह और जूनियर डिवीजन के सीटीओ विनय कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सीनियर कैडेट कनिष्क पांडेय और मुस्कान ने किया।
नेशनल महाविद्यालय भोगांव में कैडेट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल नीरज सिंह ने कहा कि एनसीसी अनुशासन के साथ साथ विपरीत परिस्थितियों से संघर्ष करने की क्षमता प्रदान करती है। उन्होंने कैडेट्स को एनसीसी संगठन और उससे संबंधित क्रिया कलापों के बारे में समझाया।
विज्ञापन
इस अवसर पर डिप्टी कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल जेएस कौशल, सूबेदार राजेश जग्गी, उस्ताद हरी थापा, लेफ्टिनेंट अवधेश कुमार, शिवओम, उदय प्रताप सिंह, यशी वर्मा मौजूद रहे।