फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cabinet Minister Babyrani Maurya warm welcome in Agra

आगरा आगमन पर बेबीरानी का जोरदार स्वागत: कैबिनेट मंत्री ने कहा- ताजनगरी के विकास के लिए करेंगे काम

Sat, 02 Apr 2022 12:26 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 02 Apr 2022 12:26 AM IST
सार

प्रदेश की महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री बेबीरानी मौर्य का कार्यभार संभालने के बाद शुक्रवार शाम को पहली बार आगरा आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। रमाडा होटल से लेकर बालूगंज तक कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा करके अगवानी की। 

विज्ञापन
Cabinet Minister Babyrani Maurya warm welcome in Agra
कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य का स्वागत करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश की महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री बेबीरानी मौर्य ने कहा कि आगरा को शीर्ष नेतृत्व ने दो-दो कैबिनेट मंत्री देकर सभी सीटें जीतने का पुरस्कार दिया है। आगरा पर्यटन नगरी है। यहां की समस्याएं हम जानते हैं। आगरा के विकास के लिए दोनों मिलकर काम करेंगे। आगरा की जनता के लिए दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे। हर वंचित, कमजोर तबके के लोगों के कल्याण के लिए सरकार काम कर रही है। इसी दिशा में हमें भी आगे बढ़ना है। 
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य लखनऊ एक्सप्रेसवे से फतेहाबाद टोल पर पहुंचीं। स्वागत का सिलसिला यहां से शुरू होकर रमाडा प्लाजा तक चला। आसपास के गांवों के लोगों भी अपनी नेता का फूल बरसा कर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाह, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, विधायक पुरषोत्तम खंडेलवाल समेत कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। 
विज्ञापन

पर्यटन उद्यमियों ने किया कैबिनेट मंत्री का स्वागत

आगरा टूरिस्ट वेलफेयर चैंबर ने कैबिनेट मंत्री का फतेहाबाद रोड पर भव्य स्वागत किया। इनमें चैंबर अध्यक्ष प्रहलाद अग्रवाल, सचिव अनूप गोयल, आशीष माथुर, संतोष माहेश्वरी, विशाल शर्मा तथा अन्य पदाधिकारियों के अलावा स्वीटी कालरा, रमेश वाधवा, सुरेश खन्ना, शबाना खंडेलवाल आदि ने बुके भेंट कर बेबी रानी मौर्य का स्वागत किया और शुभकामनायें दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed