फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cabinet Minister Babyrani Maurya reviewed the plans at Vikas Bhavan

आगरा: योजनाओं में की जाए पात्र-अपात्रों की छंटनी- बेबीरानी मौर्य 

Tue, 03 May 2022 12:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 03 May 2022 12:24 AM IST
सार

विकास भवन में कैबिनेट मंत्री ने योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं में पात्र-अपात्रों की छंटनी की जाए। पात्रों को जोड़ने व अपात्रों को सूची से हटाया जाए।

विज्ञापन
Cabinet Minister Babyrani Maurya reviewed the plans at Vikas Bhavan
कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार में  महिला एवं बाल विकास मंत्री बेबीरानी मौर्य ने सोमवार को विकास भवन में विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सरकारी योजनाओं में पात्र-अपात्रों की छंटनी कर पात्रों को जोड़ने व अपात्रों को सूची से हटाने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


विकास भवन में अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान आगरा के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्यों की चर्चा हुई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों के टीकाकरण में तेजी लाने, गर्भवती को आंगनबाड़ी व आशा कार्यकत्रियों के माध्यम से पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से कहा कि गोवंश के आश्रय स्थलों में गर्मी में पर्याप्त पेयजल, चारा व उपचार सुविधाएं दी जाएं। 
विज्ञापन

गबन मामले में जांच की मांग

सीओडी की सहकारी समिति में 21 लाख रुपये गबन मामले में किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने कैबिनेट मंत्री से जांच कराने की मांग की। 2012 में हुए गबन में तीन बार जांच के बाद कार्रवाई लंबित है। उन्होंने 10 साल से अधिकारियों पर मामले को लटकाने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed